Sonali Phogat हुई PA सुधीर सांगवान की साजिश का शिकार! परिवार ने लगाए कई आरोप

Sonali Phogat हुई PA सुधीर सांगवान की साजिश का शिकार! परिवार ने लगाए कई आरोप

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की खबर ने सभी को शॉक में डाल दिया है। परिवार लगातार उनकी मौत पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। सोनाली के भांजे विकास जो एक एडवोकेट है ने एक्ट्रेस के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान (Sudhir Sangwan) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोनाली की मौत के पीछे सुधीर का ही हाथ है।

वहीं इस मामले में सोनाली के भाई ने गोवा पुलिस स्टेशन के सामने से लाइव करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें पुलिस का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। इससे पहले सोनाली फोगाट के भतीजे मोहिंदर फोगाट उनकी मौत के मामले में जांच की मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि सोनाली के चेहरे पर सूजन थी और स्ट्रेच मार्क्स भी दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी की सोनाली ने कुछ दिनों पहले परिवार को यह बताया था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि कोई उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।

Must Read- अक्टूबर से बदल जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम, ट्रांजेक्शन होगा सुरक्षित, यहाँ जानें डीटेल 

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में परिवार सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहा है। बहन रमन का कहना है कि हम नहीं मान सकते कि सोनाली को हार्ट अटैक आया है, वह बिल्कुल फिट थी। उनकी बहन रुपेश ने बताया कि सोनाली का मेरे पास कॉल आया था। वह व्हाट्सएप पर बात कर कुछ बताना चाहती थी और कह रही थी कुछ गड़बड़ हो रही है लेकिन बाद में उन्होंने फोन नहीं उठाया।

बता दें कि सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया। वो एक रेस्टोरेंट में थी, जहां अचानक ही उन्हें बेचैनी हुई। जिसके बाद उन्हें सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews