
हर सेलिब्रिटी के जीवन में कभी ना कभी वह मौका जरूर आता है, जो या तो फनी मोमेंट होता है या फिर उन्हें हैरानी में डाल देता है। पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक फैन ने उनके पीछे अपनी सगाई तोड़ दी।
सेलिब्रिटीज के पीछे दौड़ते भागते, ऑटोग्राफ लेते तस्वीर क्लिक करते फैन तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन कुछ लोग अपने चहेते सितारे के इतने ज्यादा दीवाने होते हैं कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलासा किया कि एक फीमेल फैन ने उनकी वजह से अपनी सगाई तोड़ दी और वह किसी और से शादी करने वाली हैं।
सोनम बाजवा की फैन ने तोड़ी सगाई
एक्ट्रेस को हाल ही में सोफी चौधरी के टॉक शो फेमसली फिट विद सोफी में देखा गया था। यहां उन्होंने अपने साथ हुए एक अजीब फैन मोमेंट के बारे में बात की। सोनम ने बताया कि उनका एक फैन उनसे इतना ज्यादा ऑबसेस्ड था कि अपनी मंगेतर को भी उन्हीं की तरह देखना चाहता था। एक्ट्रेस ने कहा कि एक लड़की मेरे पास आई और मुझसे पूछा कि क्या आप सोनम बाजवा है? मैंने हां कहा और उन्होंने कहा कि मुझे आपसे कुछ कहना है। उन्होंने बताया कि मेरी वजह से उनकी सगाई टूट गई।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस से ऑबसेस्ड था फैन
बाजवा ने कहा कि लड़की ने मुझे बताया कि मैंने उस लड़के से सगाई तोड़ दी क्योंकि वह आपसे बहुत ज्यादा ऑबसेस्ड था। वह चाहता था कि मैं आपकी तरह दिखूं और मेरी बॉडी भी आपकी तरह ही दिखे। यह सब मेरे लिए बहुत ज्यादा था इसलिए मैंने सगाई तोड़ने का फैसला लिया। ये सब सुनकर एक्ट्रेस बहुत हैरान थी।
एक्ट्रेस को हुआ अफसोस
उस लड़की की बातें सुनने के बाद एक्ट्रेस शॉक में थी और उन्हें अफसोस हो रहा था। एक्ट्रेस ने कहा मुझे नहीं पता कि मुझे यह बोलना चाहिए या नहीं यह सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ और मैं हैरान रह गई। एक्ट्रेस ने कहा कि अभी वो बहुत खुश हैं और उन्होंने किसी और से सगाई कर ली इस बात कि मुझे खुशी है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

