लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर छलका सोनू सूद का दर्द, बोले- कितने सपने राख हो गए

लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड ने हर किसी का दिल दहला दिया है। अब इस मामले में एक्टर सोनू सूद का रिएक्शन भी सामने आया है।
Sonu Sood

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई स्टूडेंट्स की मौत हो गई है और बहुत से लोग घायल हो गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस पर दुख जताता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को भी इस हृदयविदारक घटना पर दुख जताते हुए देखा गया।

एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। जिन परिवारों में अपने बच्चों को खो दिया है उनके लिए एक्टर को शोक जताते हुए, दर्द बयां करते हुए देखा गया।

लखनऊ कोचिंग में लगी आग

बता दें कि लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित पुरानिया में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिल बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई और मौके पर हाहाकार मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बावजूद भी कई जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।

सोनू सूद ने जताया दुख

सोनू सूद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा “क्लासरूम जहां बच्चे सपने बुनते हैं, वो उनकी जिंदगी का अंतिम पड़ाव नहीं बनना चाहिए। लखनऊ कांड से मेरा दिल टूट गया है, कितनी जिंदगियां, कितने सपने, भविष्य के अधिकारी, नेता, कलाकार और बदलाव लाने वाले जिनकी जर्नी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी प्रार्थना है उनके साथ हैं जो इस सदमे से उभरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें बच्चों को सुरक्षित स्थान और मजबूत सुरक्षा उपाय प्रदान करने के ऋणी हैं ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।”

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोनू सूद की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स दुख जताते दिखाई दे रहे हैं। ये यूजर ने लिखा “लखनऊ से आई खबर ने परेशान कर दिया। एक ने कहा ‘कितने चिराग बुझ गए, ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दे।’ कुछ यूजर्स ने ये कहा कि ‘क्लासरूम की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए।’

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews