रवीना टंडन का खुलासा, शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ हुआ अजीब, जिसे आज तक नहीं भूले सितारे!

बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री की आइकॉनिक फिल्म 'लाडला' आज भी लोगों की फेवरेट है। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रवीना टंडन, अनुपम खेर ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
raveena tandon Shridevi

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किस्से अभिनेता और अभिनेत्री को लेकर सुनने को मिलते हैं। यह सभी नए से लेकर पुराने कलाकारों से जुड़े होते हैं। इनमें से एक श्रीदेवी भी हैं, जो अपने जमाने की सुपरहिट मॉडल और एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र से अपने करियर की शुरुआत की और सैकड़ों फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नजर आई थीं।

फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो आज भी देखने पर नई लगती हैं। साथ ही, उनकी मौजूदगी भी महसूस होती है।

लाडला

बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री की आइकॉनिक फिल्म ‘लाडला’ आज भी लोगों की फेवरेट है। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रवीना टंडन, अनुपम खेर ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। दरअसल, यह फिल्म पहले दिवगंत अभिनेत्री दिव्या भारती को मिली थी। उनकी मौत के बाद यह श्रीदेवी के हाथों में आई थी। इसके बाद ‘लाडला’ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इस दौरान सेट पर श्रीदेवी ने दिव्या भारती की मौजूदगी को महसूस किया था। इस कहानी को फिल्म के दूसरे कलाकारों ने भी महसूस किया और साझा किया। हाल ही में रवीना टंडन ने इस विषय पर बातचीत करते हुए बताया कि जब श्रीदेवी एक डायलॉग पर अटकी हुई थीं, तो वह दिन हम सभी के लिए बहुत ही ज्यादा इमोशनल था।

रवीना ने कही ये बात

आगे मीडिया से बात करते हुए रवीना ने बताया कि यह पहला शूट था जब श्रीदेवी ने दिव्या भारती की अचानक मौत के बाद उनकी जगह ली थी। दरअसल, दिव्या भारती, शक्ति कपूर और रवीना टंडन के साथ औरंगाबाद में पहले ही एक सीन शूट कर चुकी थीं, जिसमें वह हमें ऑफिस से बाहर निकाल देती हैं। उस वक्त दिव्या लगातार डायलॉग की खास एक लाइन पर अटक रही थीं, जिसे ठीक करने के लिए उन्हें कई सारे डिटेल देने पड़े थे।

रोंगटे हुए खड़े

वहीं, अभिनेत्री की मौत के बाद जब फिल्म में श्रीदेवी को लिया गया, तब उसी सीन को वापस श्रीदेवी के साथ शूट किया जा रहा था। यह बहुत ही डरावना था क्योंकि वह भी उसी लाइन पर अटक गई थीं जिस पर दिव्या भारती अटक रही थीं। यह देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे। तब श्रीदेवी को शक्ति कपूर ने सुझाव दिया कि उनके साथ-साथ हम सभी को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। उसके बाद रवीना ने श्रीदेवी का हाथ पकड़ा और हमने प्रार्थना की। फिर एक नारियल तोड़कर शूटिंग शुरू कर दी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews