SS राजामौली की ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को होगी रिलीज? शहर में लगे होर्डिंग्स ने बढ़ाई हलचल

बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वाराणसी शहर में लगे होर्डिंग्स के मुताबिक, यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो सकती है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
SS राजामौली की 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को होगी रिलीज? शहर में लगे होर्डिंग्स ने बढ़ाई हलचल

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वाराणसी शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स ने इन अटकलों को और हवा दे दी है कि फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म का फर्स्ट लुक और पोस्टर पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसने दर्शकों की बेसब्री को बढ़ा दिया है। अब इन होर्डिंग्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट ट्रेंड करने लगी है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वाराणसी में होर्डिंग्स से अटकलें तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी शहर में कई जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिन पर फिल्म की रिलीज डेट ‘7 अप्रैल 2027’ लिखी हुई है। इन होर्डिंग्स ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चा को एक नई दिशा दे दी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म के प्रचार अभियान का एक हिस्सा हो सकता है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी दी जानकारी

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी जोरदार अफवाहें हैं कि मास्टर स्टोरीटेलर एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में लगे होर्डिंग्स इस चर्चा को बल दे रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।

क्यों खास है यह रिलीज डेट?

अगर यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होती है, तो इसके पीछे एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है। 7 अप्रैल को बुधवार है और उस दिन उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार हैं। इसके ठीक बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी होगी। इस तरह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक लंबा हॉलिडे वीकेंड मिल सकता है।

फिल्म में दमदार होंगे किरदार

‘वाराणसी’ एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसमें महेश बाबू ‘रूद्र’ के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में उन्हें नंदी पर बैठे और हाथ में त्रिशूल लिए एक शक्तिशाली अवतार में दिखाया गया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ के रोल में लंबे समय बाद किसी भारतीय फिल्म में वापसी कर रही हैं। उनके पोस्टर में वह साड़ी पहने बंदूक चलाती दिख रही हैं। इनके अलावा, दमदार अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ की भूमिका में दिखाई देंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews