Salman Khan On Bollywood: भाईजान ने बताई फिल्में ना चलने की वजह, फिर हंसते हुए खुद को किया ट्रोल

Salman Khan On Bollywood

Salman Khan On Bollywood Hindi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म के गाने एक-एक कर रिलीज किए जा रहे हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस बीच सलमान खान एक इवेंट में शामिल हुए जहां उन्हें कई मुद्दों पर बात करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें इस बारे में भी बात करते हुए देखा गया कि आखिरकार हिंदी बेल्ट की फिल्में अच्छा परफॉर्म क्यों नहीं कर पा रही हैं।

क्या बोले Salman Khan On Bollywood

सलमान खान ने बताया कि हमारी जो हिंदी फिल्में है वह चल नहीं रही है। खराब फिल्में बनाओगे तो कैसे चलेगी सिंपल सी बात है। उन्होंने कहा कि हर एक के दिमाग में यह होता है कि हम मुग़ल-ए-आज़म बना रहे हैं, शोले बना रहे हैं, दिलवाले बना रहे हैं, हम आपके कौन हैं बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे आज के कुछ डायरेक्टर्स जिनके साथ मैंने इंटरेक्ट किया है, मैं नाम ले सकता हूं लेकिन लूंगा नहीं वह हिंदुस्तान को कोलाबा से लेकर अंधेरी तक समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हिंदुस्तान वह है जो रेलवे स्टेशन के उस तरफ से स्टार्ट होता है, ईस्ट से शुरू होता है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में आने वाले न्यू एक्टर्स और उनकी फीस पर लेकर भी चर्चा की है और बताया है कि वो सालों से कम कर रहे लोगों से मुकाबला करना चाहते हैं।

हिंदुस्तानी कंटेंट की है जरूरत

सलमान ने आगे कहा कि आजकल के बहुत ही कूल टाइप के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है जो इस तरह की फिल्में बनाते हैं जो चलती नहीं है। हमको हिंदुस्तानी कंटेंट देखना है, इसके बाद सलमान ने हंसते हुए कहा मैं यह इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि यह मेरी फिल्म किसी का भाई किसी की जान पर भारी नहीं पड़ना चाहिए, वरना लोग कहेंगे कि बड़ा बोल रहा था कि ऐसी फिल्में नहीं बनानी चाहिए लेकिन खुद कैसी फिल्म लेकर आया है। ये बात सलमान ने हंसते हुए कही।

आगे भाई जान ने कहा कि किसी का भाई किसी की जान पर हमने बहुत मेहनत की है हर कोई करता है लेकिन सच यह है कि अब जाकर कुछ फिल्में चल रही हैं क्योंकि वह हिंदुस्तानी फिल्में हैं। जो जो पिक्चर चली है वह हमारा हिंदुस्तानी कंटेंट है जिसे 30 40 लोगों की फैमिली भी देख सकती है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान के अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या की एक फिल्म और इसके अलावा नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। सलमान खान पठान में भी उनका कैमियो हाल ही में देखने को मिला था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

टाइगर 3 में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं और इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। किक 2 को लेकर भी चर्चा चल रही है लेकिन उसका ऑफिशियल आनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

टाइगर वर्सेज पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान का कैमियो दर्शकों को बहुत पसंद आया है और टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो होने की बात कही जा रही है। वहीं इन दिनों टाइगर वर्सेज पठान की चर्चा भी जोरों पर है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श टि्वटर हैंडल से इस प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी साझा की है। जानकारी के मुताबिक टाइगर वर्सेज पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले और इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू की जाएगी। इसे YRF फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews