एक्टिंग छोड़ खेती करने चली Suhana Khan! अलीबाग में खरीदी करोड़ों की जमीन

Suhana Khan

Suhana Khan Buys Land: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना सब से चर्चित स्टार किड से एक हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते या फिर अपने ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में देखा जाता है। वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी अपना डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे।

वैसे तो सुहाना एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है लेकिन अब उन्होंने एक नया कदम उठाते हुए खेती किसानी की और अपना ध्यान बढ़ाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना ने हाल ही में अलीबाग के थाल गांव में एक खेत खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के कागजों में सुहाना ने खुद को किसान बताया है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है कि आखिरकार वह क्या करना चाहती हैं।

सुहाना खान ने खरीदी जमीन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना ने 1 जून को 1.5 एकड़ जमीन खरीदी है। इसका ट्रांजैक्शन और रजिस्ट्रेशन भी इसी दिन कर लिया गया था और इसकी कीमत 12.91 करोड़ पर बताई जा रही है। जमीन के 2218 स्क्वायर फीट पर निर्माण कार्य भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जमीन खरीदते वक्त 77 लाख 46 हजार रुपए स्टांप ड्यूटी के तौर पर जमीन मालिक को दिए गए हैं। यह संपत्ति तीन बहनों की है जो उन्हें विरासत में अपने माता पिता से मिली थी।

सुहाना के अलीबाग में खेत खरीदने से पहले शाहरुख खान भी यहां पर एक आलीशान बंगला बना चुके हैं। समुद्र के किनारे उनका लैविश बंगला बना हुआ है। जिसमें स्विमिंग पूल और हेलीपैड जैसी सुविधा भी है। उन्होंने अपना 52 वां जन्मदिन यहीं पर मनाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

जल्द आएगी द आर्चीज

सुहाना खान के एक्टिंग करियर की बात करें तो उनकी फिल्म द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज की जाने वाली है। मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन इससे इस साल नवंबर तक दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म केसरिया सुहाना अगस्त्य और खुशी कपूर जैसे स्टार किड अपना एक्टिंग करियर शुरू कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews