पापा Shahrukh पर सुहाना ने लुटाया प्यार, हैप्पी फैमिली फोटो ने जीता फैंस का दिल

Shahrukh family photo

Shahrukh Family Photo: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख जितना अपने फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही अपनी फैमिली की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह और उनका परिवार काफी एक्टिव है और किंग खान के अलावा उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे आर्यन-अबराम भी चर्चा में बने रहते हैं। किंग खान की फैमिली बी-टाउन का सबसे प्रसिद्ध परिवार है और इन्हें अक्सर तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर खान फैमिली की फोटो सामने आई है, जिसने फैंस का दिन बना दिया है।

शाहरुख की फैमिली फोटो

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। जिसमें शाहरुख, सुहाना, आर्यन, अबराम और गौरी एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में सुहाना को अपने पिता को गाल पर किस करने के लिए झुकते हुए देखा जा सकता है और सभी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में गोरी ने लिखा एक फोटो बनाने के लिए सभी टुकड़ों को एक साथ आना होता है। अब तस्वीर वायरल होते ही इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया है कि शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से भी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। वहीं छोटे अबराम की क्यूटनेस भी सभी का दिल जीत रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

एक्टर का वर्कफ्रंट

लंबे समय के बाद किंग खान और उनकी फैमिली फोटो फैंस को देखने को मिली है जिसके चलते वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने तो वैसे भी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं बेटर रखी है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अब दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार है और वह यह उम्मीद लगा कर बैठे हैं कि इस साल रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों का ही रिकॉर्ड ‘डंकी’ तोड़ देगी। वहीं किंग खान के बच्चों की बात करें तो सुहाना को जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। वहीं आर्यन भी डायरेक्शन की फील्ड में काम शुरू कर चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews