‘पैसे से मेरी वैल्यू नहीं खरीदी जा सकती’, सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का तंबाकू विज्ञापन का ऑफर

बॉलीवुड में जहां बड़े सितारे करोड़ों के विज्ञापन साइन करने की होड़ में रहते हैं, वहीं एक ऐसे एक्टर ने 40 करोड़ का ऑफर ठुकराकर सबको चौंका दिया। शाहरुख खान और अक्षय कुमार संग काम कर चुके इस स्टार ने बताया, क्यों पैसा उनके उसूलों से बड़ा नहीं है।
suniel-shetty

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में सफलता को अक्सर पैसों और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मापा जाता है। बड़े सितारे एक फिल्म से ज्यादा कमाई विज्ञापनों से कर लेते हैं। लेकिन इसी इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जो पैसों से ज्यादा अपनी पहचान, परिवार और मूल्यों को अहम मानते हैं। आज हम बात कर रहे हैं सुनिल शेट्टी की, जिसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हजारों करोड़ कमा चुकी हैं, जिसने शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया, लेकिन फिर भी 40 करोड़ रुपये का विज्ञापन ऑफर ठुकरा दिया। वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

पिता के निधन ने बदल दी जिंदगी की दिशा

सुनिल शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साल 2017 में उनके पिता वीरप्पा शेट्टी के निधन ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। यह सिर्फ एक पारिवारिक नुकसान नहीं था, बल्कि एक ऐसा झटका था जिसने उनकी पूरी सोच बदल दी। सुनिल शेट्टी के पिता 2014 से बीमार चल रहे थे और एक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे हुए थे। इस दौरान उनका ध्यान पूरी तरह परिवार पर था। फिल्मों और काम से वह धीरे-धीरे दूर होते चले गए। खुद सुनिल शेट्टी मानते हैं कि उस समय उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी और उन्होंने लगभग सब कुछ छोड़ दिया था।

उस दिन मिला ऑफर जिस दिन पिता ने दुनिया छोड़ी

जब सुनिल शेट्टी ने बताया कि जिस दिन उनके पिता का निधन हुआ, उसी दिन उन्हें काम का एक बड़ा ऑफर मिला। ऐसे वक्त में इंसान की स्थिति कैसी होती है। एक तरफ निजी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख और दूसरी तरफ प्रोफेशनल दुनिया की उम्मीदें। सुनिल शेट्टी ने साफ कहा कि उस समय सिनेमा या बॉक्स ऑफिस उनके लिए कोई मायने नहीं रखता था। परिवार और भावनाएं हर चीज से ऊपर थीं।

लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में वापसी आसान नहीं थी

फिल्मी दुनिया में 6-7 साल का ब्रेक लेना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता। इंडस्ट्री हर दिन बदलती है, नए चेहरे आते हैं, दर्शकों की पसंद बदल जाती है। सुनिल शेट्टी ने माना कि लंबे ब्रेक के बाद उन्हें खुद पर शक होने लगा था। उन्हें लगने लगा था कि शायद वह अब इस काम के लायक नहीं रहे। कैमरे के सामने खड़ा होना, नई पीढ़ी के साथ काम करना सब कुछ अनकंफर्टेबल लगने लगा था। लेकिन कोरोना काल के बाद उन्होंने खुद को नए नजरिए से देखना शुरू किया। उन्होंने फिटनेस पर ध्यान दिया, ट्रेनिंग ली, पढ़ाई की और खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया।

40 करोड़ का ऑफर और सीधा इनकार

इंटरव्यू में सुनिल शेट्टी ने सबसे बड़ा खुलासा तब किया, जब उन्होंने बताया कि उन्हें तंबाकू के एक विज्ञापन के लिए 40 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उस समय उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन फिर भी उन्होंने वह ऑफर ठुकरा दिया। उनका कहना था, “क्या आपको लगता है कि मैं पैसों के लालच में आ जाऊंगा? मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा, जिससे मेरे बच्चों अहान और अथिया पर कोई दाग लगे।”

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews