इस खास वजह से अक्षय कुमार से इमोशनली अटैच हैं सुनील शेट्टी, बोले- वो मुझे किसी की याद दिलाता है

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी जब बड़े पर्दे पर आती है तो धूम मचा देती है। इन दोनों ने कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब हाल ही में सुनील को अक्की के साथ अपनी मजबूत बॉन्डिंग पर बात करते हुए देखा गया।
Suniel Shetty r

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। 90s के दशक से यह दोनों कलाकार दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते आ रहे हैं। इन्होंने केवल सिंगल हीरो के तौर पर ही नहीं बल्कि जोड़ी के रूप में भी खुद को बड़े पर्दे पर हिट साबित किया है। जितनी शानदार बॉन्डिंग इन लोगों की ऑन स्क्रीन देखने को मिलती है उतना ही यह ऑफ स्क्रीन भी करीब हैं।

हेरा फेरी से लेकर दे दना दन जैसी कई शानदार एक्शन और कॉमेडी जानवर की फिल्मों में इन्हें पर्दे पर जबरदस्त एक्टिंग करते हुए देखा गया है। बड़े पर्दे पर जब यह दोनों साथ आते हैं तो यह कहना मुश्किल हो जाता है कि कौन बेस्ट है। दरअसल यह केवल ना अपनी परफॉर्मेंस बल्कि एक दूसरे की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। उनकी यही आदत इन्हें असल जिंदगी में बहुत अच्छा दोस्त बनाती है। अब हाल ही में सुनील शेट्टी को अक्षय के साथ अपनी इमोशनल बॉन्डिंग पर बात करते हुए देखा गया।

इमोशनली अटैच हैं सुनील शेट्टी और अक्षय

हाल ही में सुनील शेट्टी को एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए देखा गया। सुनील ने कहा कि अक्की के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल भाई की तरह है। एक्टर के मुताबिक अक्षय उन्हें उनके कजिन उल्लास की याद दिलाते हैं। एक्टर का बातचीत करने का तरीका और हावभाव सब कुछ सुनील के चचेरे भाई उल्लास की तरह है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर ने यह भी कहा कि जब हम ‘वक्त हमारा है’ की शूटिंग कर रहे थे तब मैंने अक्षय को यह भी कहा था कि वह जिस तरह के देखते हैं और उनका बिहेवियर जिस तरह का है वह मुझे मेरे भाई की याद दिलाते हैं।

उल्लास थे सुनील के खास

हर व्यक्ति का अपने भाई बहनों के साथ खास कनेक्शन मिलता है और इसी तरह का कनेक्शन सुनील भी अपने भाई उल्लास के साथ रखते थे। एक्टर के मुताबिक उनके भाई ने उन्हें पहला मॉडल का काम दिलाने में बहुत मदद की थी। बहुत ही कम उम्र में एक सड़क दुर्घटना में उनके भाई का निधन हो गया था।

अक्षय और सुनील के प्रोजेक्ट्स

अक्षय के साथ सुनील का कितना गहरा कनेक्शन है और क्यों है, इस बार में तो एक्टर ने बता दिया। उनके इस कनेक्शन को हम कई फिल्मों में देख भी चुके हैं। इन दोनों कलाकारों ने 1990 से एक दूसरे के साथ काम करना शुरू किया और जल्द ही हिट जोड़ी बन गए। वक्त हमारा है और मोहरा जैसी फिल्मों से इन्होंने जोड़ी के रूप में काम शुरू किया लेकिन जब कॉमेडी में कदम रखा तो लोग उनके दीवाने हो गए। इन्हें हर फेरी, दे दना दन, फिर हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना जैसी शानदार फिल्मों में देखा गया। 2000 में आई हर फेरी में निभाया गया राजू और श्याम का किरदार हो या फिर 2009 में आई दे दना दन के नितिन और राम यह दोनों कलाकार हर भूमिका में परफेक्ट साबित हुए।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

अक्षय कुमार सुनील शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी के तीसरे हिस्से में नजर आने वाली है। पिछले कुछ दिनों से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को इसके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा यह दोनों कलाकार वेलकम टू द जंगल में भी दिखाई देने वाले हैं। यह चर्चित फ्रेंचाइजी वेलकम का तीसरा हिस्सा है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews