पैपराजी पर जया बच्चन के कमेंट पर Sunil Grover का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

कुछ समय पहले जया बच्चन को मीडिया के लिए बयान देते हुए देखा गया था। अब हाल ही में कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे लोग इस बात से जोड़कर देख रहे हैं।
Sunil Grover

जया बच्चन अक्सर पैपराजी के साथ होने वाली अपनी नोंकझोंक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी उन्हें तस्वीर लेना बेवजह लगता है तो कभी वह कमेंट्स के ऊपर गुस्सा करते दिखाई देती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया के कपड़ों पर कमेंट किया था। अब इस मामले पर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन पहुंचे थे। यहां पर सुनील ग्रोवर को आमिर खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया। वह बिल्कुल आमिर की तरह बोल रहे थे और उनकी बॉडी लैंग्वेज भी वैसे ही थी।

सुनील का जया बच्चन को इशारा

सुनील ग्रोवर को इस एपीसोड में आमिर खान की तरह पैपराजी को पोज देते हुए भी देखा गया। इस बीच उन्होंने कहा कपड़े अच्छे पहने हुए हैं तुमने पैंट अच्छी है आज। एक्टर का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग से जया बच्चन के बयान से जोड़ रहे हैं।

क्या था जया बच्चन का बयान

कुछ समय पहले जया बच्चन ने मोजो स्टोरी को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें पैप्स के कपड़ों पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका पैपराजी के साथ रिश्ता जीरो है। एक्ट्रेस ने कहा था यह कौन लोग हैं क्या इन्हे देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेंड किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं मैं मीडिया से आती हूं मेरे पिता एक जर्नलिस्ट थे। मैं ऐसे लोगों की बहुत इज्जत करती हूं लेकिन यह जो बाहर गंदे टाइट पैंट पहन कर हाथ में मोबाइल लेकर घूमते हैं इन्हें लगता है कि सिर्फ इसलिए कि उनके पास मोबाइल है वह तस्वीर ले सकते हैं जो चाहे कह सकते हैं। यह बयान तेजी से वायरल हुआ था और कई लोगों ने जया की आलोचना की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews