सड़क पर आर्टिफिशियल गहनों की दुकान लगा कर बैठे Sunil Grover, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

सड़क पर आर्टिफिशियल गहनों की दुकान लगा कर बैठे Sunil Grover, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ शानदार कॉमेडियन भी है। वो हमेशा ही अपने मजेदार जोक्स या फिर वीडियो के जरिए दर्शकों को हंसाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों को खूब हंसी आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनील ग्रोवर ने जो वीडियो शेयर किया है वह कमाल का है। वीडियो में वह सड़क के किनारे दुकान लगाकर बैठे हैं लेकिन कोई भी कस्टमर कुछ खरीदने आ रहा है तो वह से सामान नहीं भेज रहे हैं। किनारे आर्टिफिशियल ज्वेलरी लगाकर बैठे सुनील ग्रोवर एक दुकान के आगे इस तरह बैठे हैं जैसे वह उनकी की दुकान हो। ग्राहक रेट पूछने आता है तो वह बोल देते हैं कि ज्वेलरी बेचने की नहीं है। एक कस्टमर उनसे एक के बाद एक अलग-अलग ज्वेलरी की कीमत पूछती है लेकिन वह हर ज्वेलरी को पर्सनल बताकर बेचने के लिए मना कर देते हैं। वीडियो में उनका ही अंदाज़ फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Must Read- चोटिल हुआ टीम इंडिया का यह स्टार प्लेयर, इस बड़े टूर्नामेंट से धोना पड़ा हाथ

शर्मा शो को छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर को अक्सर फिल्मों या फिर वेब सीरीज में देखा जाता है। हालांकि कपिल के शो में उन्होंने सालों तक डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी का किरदार निभा कर लोगों को खूब हंसाया है। पर्सनल कारणों की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था लेकिन कॉमेडी उनसे दूर नहीं गई है। सोशल मीडिया के जरिए बॉक्सर की लोगों को कॉमेडी का डोज देते दिखाई देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews