सुनील शेट्टी को शुरुआती दिनों में मिले थे इडली वड़ा बेचने के ताने, एक्टर ने कहा- “यह बिजनेस थी उनकी रोजी-रोटी”

अगर देखा जाए तो बॉलीवुड इतिहास के सभी कलाकारों के करियर का शुरुआती दौर काफी चैलेंज भरे रहे हैं। सुनील शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल ही में उन्होंने अपने उस दौर को याद किया है, जब उनकी दो फिल्में डिब्बाबंद हो गई थी।
Suniel Shetty

बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) दिग्गज कलाकारों में से एक है, जो अपने समय से ही फैंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं।। उनकी एक्टिंग आज भी लोगों को याद है। बलवान फिल्म से डेब्यू करने वाले एक्टर को शुरुआती दिनों में बहुत ज्यादा ताने मिले थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और मन लगाकर फिल्में करते गए। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। उनकी पर्सनैलिटी और एक्टिंग की स्किल का हर कोई कायल है।

अगर देखा जाए तो बॉलीवुड इतिहास के सभी कलाकारों के करियर का शुरुआती दौर काफी चैलेंज भरे रहे हैं। सुनील शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल ही में उन्होंने अपने उस दौर को याद किया है, जब उनकी दो फिल्में डिब्बाबंद हो गई थी।

लोगों ने की आलोचनाएं

दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म बलवान रिलीज होने के बाद लोगों ने उनके एक्शन की बहुत ज्यादा तारीफ की थी, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी आलोचनाएं भी की। एक क्रिटिक ताने को याद करते हुए उन्होंने बताया, “एक बहुत बड़े क्रिटिक ने शायद इकलौता क्रिटिक था वह, उसने कहा कि इसकी फिल्म तो चल गई, लेकिन यह बहुत खराब एक्टर है। इसको अपनी दुकान में इडली-वडा बेचना चाहिए।”

बिजनेस को बताया रोजी-रोटी

सुनील शेट्टी ने आगे बताया, “हालांकि, इस तरह के बयान का उन पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि यह इडली वडा का बिजनेस उनकी रोजी-रोटी थी। उन्हें ऐसा लगा कि मेरा मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन इडली वडा मेरी रीड की हड्डी थी। इसने मेरी बहन और मुझे एजुकेटेड किया। उनसे तो बेहतर है, जिन्हें ऐसी परवरिश नहीं मिलती।” आगे अभिनेता ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि वह अपने रेस्टोरेंट में टेबल साफ करते थे। इसके अलावा काउंटर संभालते थे और किचन में भी खड़े रहते थे। वह तब भी सुनील शेट्टी थे और अभी वह सुनील शेट्टी ही है।

View this post on Instagram

A post shared by Radio Nasha (@radionasha)

दी सुपरहिट फिल्में

अभिनेता ने फिल्मों में एक से बढ़कर एक डायलॉग बोले हैं, जो आज भी फैंस को याद है। जीवन में उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं कि अब लोग उनके सामने खड़े होने से भी कतराते हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद उनकी पर्सनैलिटी अभी भी फिट एंड फाइन है। उनकी यादगार फिल्मों में हेरा फेरी, बॉर्डर जैसी कई फिल्में शामिल है। यह उनकी सबसे सुपरहिट, क्लट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews