‘कॉफी विद करण 8’ के नए एपिसोड में नजर आए सनी और बॉबी देओल, राजवीर ने पिता से जुड़ा सुनाया एक किस्सा

‘कॉफी विद करण 8’ के नए एपिसोड में नजर आए सनी और बॉबी देओल, राजवीर ने पिता से जुड़ा सुनाया एक किस्सा

Coffee with Karan 8 : कॉफी विद करण एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन चैट शो है, जिसमें प्रमुख मशहूर और कला जगत के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। इसी क्रम में हाल ही के एपिसोड में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे सनी और बॉबी देओल शो में पहुंचे, जहां करण जौहर ने दोनों के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए। इस दौरान दोनों को सनी के छोटे बेटे द्वारा एक सरप्राइज मिला, जिससे एक बार फिर पूरानी यादें ताजा हो गई।

राजवीर ने शेयर किया किस्सा

दरअसल, शो के दौरान राजवीर ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार वो और करण घर में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी अचानक उनसे मार्बल का एक समान टूट गया। जिसे देख उनके पिता इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने अपने हाथों से मार्बल को तोड़ दिया। इस दृश्य को देख कर दोनों भाई डर गए। राजवीर ने बताया कि उस वक़्त उनकी उम्र करीब 5 या 6 साल की रही होगी। इस घटना के बाद राजवीर अपने पिता से बहुत डरने लगे और सारी सब्जियां खाने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

करण ने पिता के बारे में कही ये बात

वहीं, सनी देओल के बड़े बेटे करण ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि उनके पापा को शॉपिंग करना बहुत पसंद है। साथ ही उन्हें टेडी बियर कलेक्ट करने का भी काफी शौक है। वो अपने कमरे को टेडी से सजाते है, जिससे सारी पूरानी यादें ताजा हो गई। इस किस्से के बाद करण जौहर ने जब उनसे पूछा, तो सनी ने जवाब देते हुए कहा- हां, मुझे टेडी का बहुत शौक है और मैं अपनी जेब में भी छोटे-छोटे टेडी रखता हुं।

बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक है, जिन्हें आज की युवा भी काफी ज्यादा पसंद करती है। उनकी मूवी और डॉयलोग्स आज भी लोगों की जुबां पर सिर चढ़ कर बोलता है। हाल ही में, सनी देओल की मूवी गदर ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा हिट मूवी की लिस्ट में शामिल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews