‘हिम्मत है तो आ ये खड़ा है हिंदुस्तान..’ बॉर्डर 2’ का धांसू टीजर रिलीज, एक बार फिर दहाड़ते दिखे सनी देओल

आज 16 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान 'बॉर्डर-2' का टीजर (Border 2 Teaser) रिलीज कर दिया गया है। सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह बनकर दुश्मनोंं पर गरजते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 'बॉर्डर-2' गणतंत्र दिवस के पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Border 2 Teaser Release

सनी देओल की 1997 में बनी बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर (Border) ब्लाकबस्टर साबित हुई। आज भी ये फिल्म टेलीविजन पर धूम मचाती है। इस फिल्म में कई अभिनेताओं ने अपना अलग-अलग किरदार निभाया था। अब 28 साल बाद ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर-2’ (Border-2) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। आज 16 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। इस दौरान ‘बॉर्डर-2’ का टीजर (Border 2 Teaser) रिलीज कर दिया गया है।

‘बॉर्डर-2’ फिल्म कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘बॉर्डर-2’ गणतंत्र दिवस के पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को ‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। जबकि प्रोड्यूसर ‘बॉर्डर’ के डायरेक्टर जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं।

कैसा है फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का टीजर?

सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह बनकर दुश्मनोंं पर गरजते हुए नजर आएंगे। तो वहीं उनके साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम ​किरदारों में दिखेंगे। टी सीरिज के बैनर तले इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत में स्क्रीन पर 1971 भारत-पाकिस्तान वॉर लिखा हुआ नजर आता है। इसके साथ की बैकग्राउंट में सनी देओल की दमदार आवाज और देशभक्ती का गाना सुनाई देता है।

टीजर में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के युद्ध की कहानी फिर से देखने को मिलेगी। एक बार फिर सनी को फिल्म का हिस्सा देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

दमदार डायलॉग के साथ ‘बॉर्डर-2’ के टीजर की शुरूआत

‘बॉर्डर-2’ टीजर की शुरुआत सनी देओल के वॉइस ओवर से होती है। जिसमें वो कहते हैं, ‘तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से.. सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे। जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोककर कहेगा हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।’ इसके बाद टीजर में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाया गया जाता है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews