सनी देओल ने आर्यन खान की पहली सीरीज पर किया रिएक्ट, जानें कब और कहां होगी रिलीज

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी डेब्यू वेब सीरीज से इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। हाल ही में लॉन्च प्रीव्यू को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पांस मिला। सनी देओल और बॉबी देओल ने भी आर्यन की तारीफ कर शुभकामनाएं दीं।
Shah Rukh Khan Sunny

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन किसी न किसी एक्टर की खबर सामने आती है, जिनमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, बॉबी देओल, सनी देओल जैसे महान कलाकारों का नाम शामिल है। जिन्होंने शुरुआती दिनों में काफी मेहनत कर आज इस मुकाम को हासिल कर लिया है, जहां से उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। यह सभी सितारे फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इन सभी के बच्चे भी अब इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत लिखने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में आर्यन की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीव्यू रिलीज किया गया है, जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस का बहुत पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। लोग आर्यन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

किया रिएक्ट

इसी बीच सुपरस्टार सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर आर्यन के डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने आर्यन को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने दिल की बात को भी इस पोस्ट के जरिए शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

देखें पोस्ट

दरअसल, सनी देओल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज के प्रीव्यू वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “डियर आर्यन, तुम्हारा शो काफी शानदार लग रहा है। बॉब यानी बॉबी देओल ने तुम्हारी काफी तारीफ की है। तुम्हारे पापा को तुम पर बहुत गर्व होगा। तुम्हें बहुत सारी शुभकामनाएं बेटा, चक दे पत्ते।” बता दें कि इस वेब सीरीज में एक्टर बॉबी देओल भी नजर आएंगे, जिनकी भूमिका बहुत खास है। रिव्यू लॉन्च के दौरान उन्होंने भी आर्यन के काम की काफी तारीफ की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

एक्साइटमेंट हाई

आर्यन खान की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री को लेकर मुंबई में एक खास इवेंट रखा गया था, जहां  द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीव्यू भी लॉन्च किया गया। जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान सहित अन्य कई सुपरस्टार्स नजर आए थे। जिनकी वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें पिता और बेटे की जोड़ी काफी शानदार लग रही है। वहीं लोग आर्यन को अपने पापा की कॉपी बता रहे हैं। फैंस को इसका काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। इस सीरीज को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट काफी ज्यादा हाई हो चुकी है।

इस दिन होगी रिलीज

मीडिया सूत्रों की मानें तो अगले महीने यानी 18 सितंबर को आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी अभी हो चुकी है। अब देखना यह है कि जिस तरह प्रीव्यू को प्यार मिला है, क्या उसी तरह वेब सीरीज लोगों को पसंद आएगी या नहीं, यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews