OTT डेब्यू से मचाएंगे सनी देओल धमाल, ‘डेथ सेंटेंस’ के हिंदी रीमेक से कर सकते हैं एंट्री!

सनी देओल जल्द ही अपने एक्शन अंदाज में ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक से डिजिटल डेब्यू करेंगे। ‘जाट’ की सफलता के बाद सनी की डिमांड लगातार बढ़ रही है और अब वह बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी राज करने की तैयारी में हैं।
OTT डेब्यू से मचाएंगे सनी देओल धमाल, ‘डेथ सेंटेंस’ के हिंदी रीमेक से कर सकते हैं एंट्री!

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल अब थिएटर के बाद ओटीटी की दुनिया में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। गदर 2 और जाट जैसी फिल्मों की सक्सेस के बाद अब फैंस उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेताब हैं। खबर है कि सनी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करेंगे, जो 2007 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म Death Sentence का हिंदी अडॉप्शन होगी। इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे और इसमें सनी का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म के लिए फिल्ममेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करेंगे। यह फिल्म हॉलीवुड एक्टर केविन बेकन की मूवी Death Sentence पर आधारित होगी, जिसमें एक पिता अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए खतरनाक रास्ता चुनता है।

कैसी होने वाली है यह फिल्म?

फिल्म एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा होगी जिसमें सनी का वही पुराना गुस्सैल और दमदार अवतार देखने को मिलेगा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू हो सकती है, और इसे 2026 में किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी फिल्म के नाम और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल की फिल्मी गाड़ी रफ्तार में है। ‘जाट’ की सफलता ने एक बार फिर उन्हें मंझे हुए एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है। आने वाले समय में उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जो उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखेंगी।

सनी देओल की आने वाली बड़ी फिल्में

सनी देओल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनका फिल्मी कैलेंडर काफी दमदार नजर आ रहा है। ‘गदर 2’ और ‘जाट’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद सनी अब और भी बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनकी एक अपकमिंग फिल्म ‘सफर’ एक इमोशनल ड्रामा होगी, जो दर्शकों के दिलों को छू सकती है। वहीं ‘बॉर्डर 2’ के जरिए वो फिर से देशभक्ति और वीरता की कहानी को बड़े पर्दे पर जिंदा करेंगे। इसके अलावा ‘रामायण’ जैसी पौराणिक फिल्म में सनी का एक अलग अवतार देखने को मिल सकता है, जो उनके करियर में नया मोड़ ला सकता है। ‘लाहौर 1947’ एक पीरियड ड्रामा होगी जो भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और इसमें सनी का गहन अभिनय देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews