विजय सेतुपति के बेटे की फिल्मों में एंट्री, डेब्यू से इमोशनल एक्टर, एक्शन करते दिखेंगे सूर्या!

20 साल की उम्र में सूर्य फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 'फीनिक्स' अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है, जिसमें वह बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे।
Vijay Sethupathi

बॉलीवुड से ज्यादा अब लोगों में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स और एक्ट्रेस का क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां एक से बढ़कर एक अभिनेता हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं, जिनमें से एक विजय सेतुपति भी हैं, जो कि साउथ सिनेमा के शानदार हीरो हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय के दम पर एक खास पहचान बनाई है। वहीं, अब उनके बेटे सूर्य भी पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए इस ग्लैमर की दुनिया में अपनी जर्नी शुरू करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 साल की उम्र में सूर्य फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म ‘फीनिक्स’ अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है, जिसमें वह बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे।

विजय हुए इमोशनल

जिसके लिए वह लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, अपने बेटे की यात्रा की शुरुआत को लेकर विजय सेतुपति इमोशनल हो गए। उन्होंने ‘फीनिक्स’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में अपने बेटे के डेब्यू पर रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ उनके बेटे के लिए बतौर एक्शन हीरो डेब्यू करने के लिए प्रेरणा बनी। उन्होंने आगे बताया कि सूर्य ‘जवान’ के सेट पर आया करते थे और यहीं से उनमें एक्शन हीरो बनने की इच्छा जाग उठी। और अब आखिरकार वह अपने सपने को पूरा करने के रास्ते पर चल पड़े हैं और इसके बेहद करीब भी हैं।

कही ये बातें

एक्टर विजय सेतुपति ने आगे बताया कि मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उसे पहली बार स्कूल छोड़कर आया था। इसके साथ ही वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और बताया कि उनके बेटे को हमेशा से ही एक्शन फिल्में पसंद रही हैं। इसलिए जब उनके पास स्क्रिप्ट आई थी, तो यह उन्हें बहुत पसंद आई और जब उन्होंने मुझसे पूछा, तो मैंने उन्हें जवाब दिया कि आप खुद ही फैसला करें।

4 जुलाई को होगी रिलीज

बता दें कि सूर्य की पहली फिल्म ‘फीनिक्स’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। विजय सेतुपति के चाहने वाले अब उनके बेटे की फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल देखना यह होगा कि मूवी रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचा पाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews