सुष्मिता सेन एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ आई नजर, वायरल हुई तस्वीर, लोगों ने मारे ताने, कह डाली ये बात

सुष्मिता सेन एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ आई नजर, वायरल हुई तस्वीर, लोगों ने मारे ताने, कह डाली ये बात

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। एक बार फिर अभिनेत्री अपने पर्सनल लाइफ के वजह से सुर्खियों में आ चुकी है। शनिवार को एक पार्टी में एक्ट्रेस को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहमान शॉल के साथ देखा गया है, जिसके कारण वो सुर्खियों में है। उनकी यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रहीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पर लोगों ने काफी कमेंट किए हैं। कुछ ने ललित मोदी के नाम पर ताने भी मारे।

यह भी पढ़े…दिवाली की बची सोनपापड़ी से बनाए 5 स्वादिष्ट डिश, तरीका बेहद आसान, स्वाद में भी बेहतरीन, यहाँ जानें

दरअसल, शनिवार की रात सुष्मिता सेन अपने बच्चों और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ डॉक्टर हरिकेश पाई और रेशमा परी की बेटी अनवीशा की शादी में शामिल हुई। शादी के फंक्शन में पूरा परिवार मैचिंग आउटफिट्स में नजर आया जिसमें एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन भी शामिल थे। साथ ही दोनों बेटियां भी उनके साथ ही थी। रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन को एक साथ देखने के बाद उसने दोनों को लेकर अलग-अलग बातें बनाना शुरू कर दिया।

इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। लोग अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ललित मोदी साथ नहीं आया” तो दूसरे ने कमेन्ट किया “ललित मोदी की मैडम तो दिख गई।” इससे पहले भी अभिनेत्री को बेटी रेनी के बर्थडे पार्टी में एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट किया गया था। बता दें कि बहुत जल्द सुष्मिता सेन अपनी आने वाली वेब सीरीज “ताली” में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते नजर आएंगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews