तमिल एक्टर विशाल इस एक्ट्रेस से रचाने जा रहे शादी, फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में की तारीख की घोषणा

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी बहुत ही जल्द शादी रचाने वाले हैं। कपल ने अपनी आगामी फिल्म "योगी दा" के ऑडियो लॉन्च इवेंट में अपने शादी की तारीख की घोषणा कर दी है।
Tamil Actor Vishal

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी बहुत ही जल्द एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ शादी रचाने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। दरअसल, कपल ने अपनी आगामी फिल्म “योगी दा” के ऑडियो लॉन्च इवेंट में अपने शादी की तारीख की घोषणा कर दी है। बता दें कि दोनों 29 अगस्त 2025 को पूरे विधि विधान के साथ एक दूसरे से साथ फेरे लेंगे।

विशाल ने इवेंट के दौरान कहा, साई धनशिका बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए सबसे अच्छा आखिरी के लिए बचाया। हम एक खुशहाल जिंदगी जिएंगे।

16 साल से हैं दोस्त

साथ ही उन्होंने यह भी बताया की शादी के बाद भी साई अपने एक्टिंग करियर को जारी रखेंगी। वहीं, साई धनशिका ने बताया कि वह और विशाल पिछले 15 साल से दोस्त है, जो कि प्यार में बदली और अब वह इस शादी में बदलने जा रहे हैं। काफी सोच विचार करने के बाद हमने फैंस के साथ अपने रिश्ते को ओपन किया है।

मिल रही बधाईंया

बता दें कि साइन धनशिका तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस है। 16 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपनी एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शक हमेशा उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, विशाल तमिल और तेलुगू सिनेमा में एक्शन और प्रोडक्शन वेंचर्स के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल, उनकी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है, जिसे लेकर फैंस भी बहुत खुश है। सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाइयां मिल रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews