Tanu weds Manu 3 का हुआ अनाउंसमेंट, 11 साल बाद खास अंदाज में लौटेगी कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी

दर्शकों को तनु वेड्स मनु 3 का लंबे समय से इंतजार है। 11 साल बाद अभी इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है क्योंकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
Tanu Weds Manu 3

तनु वेड्स मनु की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस फिल्मों में होती है। यह कंगना रनौत की एक ऐसी फिल्म है जिसे दर्शकों को एक्ट्रेस की शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज से रूबरू होने का मौका दिया। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी आर माधवन और कंगना की यह कहानी अब तक दो सीजन से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है।

इस फिल्म के दोनों सीजन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त साबित हुए और अब फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त आने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर हाल ही में इरोज यूनिवर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। इस मच अवेटेड फिल्म के तीसरे सीजन के ऐलान के साथ बड़ी अपडेट भी सामने आई है।

तनु वेड्स मनु 3 का आधिकारिक ऐलान

कंपनी की ओर से अपने तीन बड़े प्लांट इरोज ब्रह्मांड, इरोज यूनिवर्स और इरोज रिमास्टर्ड की जानकारी दी गई है। इसके जरिए माइथोलॉजिकल, क्लासिक सिनेमा और पुरानी यादों को एक साथ पर्दे पर पेश किया जाएगा। इस लिस्ट में आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी तनु वेड्स मनु की तीसरी किस्त भी शामिल है। हालांकि इस बात फिल्म के नाम से लेकर डायरेक्टर तक कई बदलाव आए हैं। इस बार फिल्म का नाम तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर रखा गया है और इसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Eros Universe (@erosnow)

कौन होगा डायरेक्टर

फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक पिछली दो फिल्मों का डायरेक्शन आनंद एल राय के हाथ में था लेकिन इस बार मूवी को हीरामंडी और द एंपायर सीरीज के लिए मशहूर डायरेक्टर मिताक्षरा कुमार डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म रुद्राक्ष सोमा ज्योति लिमिटेड के साथ मिलकर को प्रोड्यूस की जा रही है। कंगना और आर माधवन अपनी स्पेलिंग केसरिया दर्शकों के बीच अलग पहचान बन चुके हैं और अब तीसरे पाठ के बारे में सुनने के बाद दर्शन होने एक बार फिर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद अब इसकी स्टार कास्ट पर भी चर्चा हो रही है। इस फ्रेंचाइजी के जाने पहचाने चेहरे कंगना रनौत, आर माधवन, स्वरा भास्कर, मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारों के फिर से शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना इस बार डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल निभाती नजर आएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews