थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी ‘तन्वी द ग्रेट’, जानें कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

तन्वी द ग्रेट को देश ही नहीं विदेशों में भी काफी सराहा गया है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यह जल्द ही ओटीटी पर पेश की जाने वाली है, चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Tanvi The Great

तन्वी द ग्रेट एक ऐसी फिल्म है जिसे दुनिया भर के फेस्टिवल में अपनी कहानी की वजह से खूब सराहना मिली। फ़िल्म क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए दिखाई दिए। थिएटर में अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद आप यह ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है।

अगर आपने भी अब तक तन्वी द ग्रेट नहीं देखी है और आप इसे घर बैठे इंजॉय करना चाहते हैं तो यह बहुत जल्द ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार इसे कहां रिलीज किया जा रहा है और आप इसे कब से देख सकेंगे।

कैसी है फिल्म की कहानी

एक्ट्रेस शुभांगी दत्त की फिल्म 21 साल की ऑटिस्टिक लड़की तन्वी की कहानी है। वह अपने दादा कर्नल प्रताप रैना और मां विद्या के साथ उत्तराखंड के लैंसडाउन के शांत से शहर में रहती है। वह अपने पिता कैप्टन समर रैना की तरह इंडियन आर्मी का सैनिक बनना चाहती है। कैप्टन समर सियाचिन ग्लेशियर पर नेशनल फ्लैग फहराना चाहते थे लेकिन उनकी असमय मौत हो जाती है। अब तन्वी यह दिखाना चाहती है कि समाज के विरोध और मिलिट्री की सख्त एंट्री की शर्तों के बावजूद अलग होने का यह मतलब नहीं है कि वह किसी से कम है।

हर जगह मिली तारीफ

तन्वी द ग्रेट ने इंटरनेशनल फेस्टिवल में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इसे लंदन, न्यूयॉर्क और ह्यूस्टन जैसी जगहों पर बहुत पसंद किया गया। 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसे 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इसे इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के लिए स्क्रीन भी किया गया था।

कब और कहां आएगी फिल्म

अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 3 मार्च की आधी रात यानी आज आधी रात को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। जुलाई 2005 में इसका पहला थिएटर प्रीमियर हुआ था और 8 महीने बाद यह ओटीटी पर आ रही है।

नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में शुभांगी दत्त लीड रोल में हैं। उनके साथ अनुपम खेर सख्त लेकिन सपोर्ट करने वाले दादाजी को किरदार में नजर आएंगे। जैकी श्रॉफ को ब्रिगेडियर जोशी के किरदार में देखा जाएगा। बोमन ईरानी म्यूजिक टीचर बने हैं। मेजर श्रीनिवासन का रोल अरविंद स्वामी ने निभाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews