तान्या मित्तल के घर में लिफ्ट्स होने के बावजूद बिल आता है मात्र 600 रुपए, बिग बॉस में बताया इसके पीछे का राज़

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने एक बार फिर अपनी रॉयल लाइफ का जिक्र किया है। अब जो तान्या मित्तल ने कहा है, उसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तान्या मित्तल ने खुलासा किया है कि उनके घर में लिफ्ट है, लेकिन इसके बाद भी उनके महीने का बिल मात्र ₹600 आता है। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है।
तान्या मित्तल के घर में लिफ्ट्स होने के बावजूद बिल आता है मात्र 600 रुपए, बिग बॉस में बताया इसके पीछे का राज़

इस समय बिग बॉस 19 का शो चल रहा है। 19वें सीजन में ऐसे कई कंटेस्टेंट आए हैं जिन्होंने आते ही अपना ड्रामा शुरू कर दिया है। इनमें ग्वालियर की तान्या मित्तल का नाम भी शामिल है। तान्या मित्तल ने शुरुआत से ही दर्शकों के दिल में जगह बनाई है और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। लेकिन दूसरी ओर तान्या मित्तल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, तान्या मित्तल शुरुआत से ही अपनी रॉयल लाइफ का जिक्र करती रही हैं। पहले उन्होंने यह कहा था कि उनके आसपास बॉडीगार्ड चलते हैं।

हालांकि तान्या मित्तल की यह बात बिल्कुल झूठी निकली। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एक्टर ने यह दावा किया कि तान्या मित्तल झूठ बोल रही हैं, उनके पास कोई भी बॉडीगार्ड नहीं है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद ही उनका बिजनेस चला है।

महीने का बिल मात्र ₹600 ही आता है: तान्या मित्तल

लेकिन अब तान्या मित्तल के एक और बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। दरअसल, तान्या मित्तल ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। एक बार फिर उन्होंने अपनी रॉयल लाइफ का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनके घर में कई लिफ्ट हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके घर का महीने का बिल मात्र ₹600 ही आता है। हालांकि अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है। बता दें कि इसके पीछे का कारण सोलर पैनल है। तान्या का घर पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलता है, इस कारण से काफी पैसे की बचत होती है।

View this post on Instagram

A post shared by BiggB_S19 (@biggb_s19)

और भी खुलासे कई किए

दरअसल, यह बात तान्या मित्तल ने अमाल मलिक से बातचीत करते हुए कही। तान्या मित्तल ने कहा कि उनका बिजली का बिल मात्र ₹600 आता है। साल भर में भी उनका बिल ₹5000 से ज्यादा का नहीं आता है। उनके यहां सोलर प्लांट है, जिसके कारण यह बचत होती है। इसके अलावा उन्होंने और भी खुलासे किए। उनके मुताबिक, उनके फैमिली मेंबर्स के कई खेत हैं, तो सब्जियां वहीं से आती हैं, दूध भी गौशाला से ही आता है। पेट्रोल-डीजल से बचत के लिए उन्होंने तीन से चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लेकर रखी हैं, जिसके कारण उनका पेट्रोल-डीजल का खर्च भी नहीं आता है। कपड़ों की उनकी खुद की फैक्ट्री है, जिसके कारण सभी उनके फैक्ट्री से ही कपड़े पहनते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews