तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों संग कराया फोटोशूट, वीर पहाड़िया के कमेंट ने खींचा ध्यान!

तारा सुतारिया ने हाल ही में एपी के साथ फोटो शेयर किया है। जिसने ध्यान खींचने के बजाए एक कमेंट पर टिक गया है। दरअसल, एक्टर वीर के कमेंट ने फैंस के बीच खलबली बढ़ा दी है।
Tara Sutaria

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तारा सुतारिया एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बहुत सारी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी, जिसका नाम स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 था। वह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा उनकी लव लाइफ खबरों का हिस्सा रहती है।

हाल ही में आदर जैन के साथ ब्रेकअप की खबरें जोरों पर थीं। इसके बाद उनका नाम कई चर्चित नामों के साथ जोड़ा गया। इससे पहले एपी ढिल्लों के साथ अफेयर की खबरों को लेकर छाई हुई थीं।

देखें फोटो

अब वह वीर पहाड़ियों के साथ डेटिंग को लेकर मीडिया में लाइमलाइट का हिस्सा बन गई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एपी ढिल्लों के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में तारा ने शॉर्ट सिमरी बैकलेस वन पीस ड्रेस पहन रखी है, जिस कारण उनका यह लुक बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रहा है। वहीं, एपी ढिल्लों ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई है। हालांकि, इन सबसे हटकर वीर पहाड़ियों के कमेंट ने बवाल मचा दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

कमेंट ने खींचा ध्यान

तारा सुतारिया के पोस्ट पर वीर के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है “माय”। इसके साथ ही वीर ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा “माइन”। उन्होंने भी हार्ट और इविल इमोजी शेयर किया है। ऐसे में फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है। यूजर्स लगातार कमेंट सेक्शन में यह पूछ रहे हैं कि क्या यह सच है?

म्यूजिक वीडियो में हैं व्यस्त

बता दें कि बॉलीवुड अदाकारा एपी ढिल्लों और श्रेया घोषाल के साथ नए म्यूजिक वीडियो थोड़ी सी दारू से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। वहीं, पर्सनल लाइफ में भी उनके जीवन में काफी खलबली मची हुई है। आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा और वीर को एक ही रेस्टोरेंट से अलग-अलग निकलते हुए स्पॉट किया गया। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह दोनों का डिनर डेट हो सकता है।

फिल्मी करियर

फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव के साथ अपूर्व में देखा गया था, जो कि जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं, लेटेस्ट फोटो ने उनके फैंस को कंफ्यूज भी कर दिया है। फिलहाल, दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews