सारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने पर तारा सुतारिया ने दिया जवाब, कहा- “मुझे माफ करना”

फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव के साथ अपूर्व में देखा गया था, जो कि जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं, लेटेस्ट फोटो ने उनके फैंस को कंफ्यूज भी कर दिया है।
Tara Sutaria

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तारा सुतारिया एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बहुत सारी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी, जिसका नाम स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 था। वह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा उनकी लव लाइफ खबरों का हिस्सा रहती है।

हाल ही में आदर जैन के साथ ब्रेकअप की खबरें जोरों पर थीं। इसके बाद उनका नाम कई चर्चित नामों के साथ जोड़ा गया। इससे पहले आप ढिल्लों के साथ अफेयर की खबरों को लेकर छाई हुई थीं।

कमेंट ने खींचा था ध्यान

अब वह वीर पहाड़ियों के साथ डेटिंग को लेकर मीडिया में लाइमलाइट का हिस्सा बन गई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह आप ढिल्लों के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आईं। वीर के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “माय”। इसके साथ ही वीर ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर किया था। जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा “माइन”। उन्होंने भी हार्ट और इविल इमोजी शेयर किया था।

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

वीडियो हुआ था वायरल

वहीं, कुछ दिन पहले एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह रैंप वॉक के दौरान वीर को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आई थी। जिसे लेकर उनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा गया, जिसका एक्ट्रेस ने जवाब दिया है, साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी है।

एक्ट्रेस ने कही ये बात

दरअसल, अभिनेत्री इंडियन कल्चर फैशन वीक 2025 को अटेंड करने के लिए दिल्ली आई थी, जहां वह वीर पहाड़ियों के साथ स्पॉट की गई, क्योंकि दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ ही देखा गया था। दोनों पैपराज़ी कैमरा में बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल लग रहे थे। एक्ट्रेस ने दोनों के रिश्ते को लेकर यह जवाब दिया कि अब बहुत ही अच्छा है, देखने और ऑनलाइन पढ़ने में भी अच्छा लगता है, लेकिन मुझे माफ करना, मैं उसे लेकर बिल्कुल भी बात नहीं कर सकती हूं।

इन्हें कर चुकी हैं डेट

इस इंटरव्यू के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ चुकी है। हालांकि, ऐसी खबरों को पूर्णविराम नहीं लगा है। बता दें कि तारा सुतारिया वीर पहाड़िया से पहले रणबीर कपूर के कज़िन भाई आदर जैन को डेट कर चुकी हैं, लेकिन कुछ निजी मामलों के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews