फिल्म Adipurush का टीजर वीडियो हुआ लीक? नजर आया प्रभास का दमदार लुक

फिल्म Adipurush का टीजर वीडियो हुआ लीक? नजर आया प्रभास का दमदार लुक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास श्रीराम का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। रामायण पर आधारित इस कहानी में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लंकेश के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है सिर्फ पोस्टर्स ही सामने आए हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसे फिल्म का टीजर वीडियो कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आते ही इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो को देखकर हर किसी को यह लगेगा कि ये आदिपुरुष का टीजर वीडियो (Adipurush Teaser Video) है, लेकिन बता दें कि ये वीडियो एक फैन मेड वीडियो है। हालांकि, इस वीडियो में प्रभास का दमदार लुक नजर आ रहा है। तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Must Read- Twin Towers के गिरते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, यूजर्स को याद आई फिल्म PK 

सुपरस्टार प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो अपनी फिल्म बाहुबली के बाद वह कोई हिट फिल्म दर्शकों को देने में कामयाब नहीं हुए हैं। उनकी फिल्म साहो और राधेश्याम हिंदी बॉक्स ऑफिस के साथ साउथ में भी कमाल नहीं दिखा पाई थी। यही वजह है कि फिल्म आदिपुरुष को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म में प्रभास बॉलीवुड टच के साथ श्री राम का किरदार निभाएंगे। उनके अलावा कृति सेनन सीता, सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली खान लंकेश रावण का किरदार निभाने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews