Tejasswi Prakash Pics: तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, एक्ट्रेस के सवाल ने फैंस को किया हैरान

Tejasswi Prakash Pics: तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, एक्ट्रेस के सवाल ने फैंस को किया हैरान

Tejasswi Prakash Pics Viral: तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने नागिन के किरदार से घर-घर में एक खास जगह बना ली है और लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पहचान बिग बॉस के सीजन 15 से मिली जिसकी ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की थी और यही उन्हें अपनी जिंदगी का प्यार करण कुंद्रा भी मिले थे।

एक्ट्रेस को अक्सर ही तस्वीर और वीडियो में स्पॉट किया जाता रहता है और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ाती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरती ने जितना ध्यान अपनी और खींचा उतना ही इसका अट्रैक्टिव इसका कैप्शन भी है। जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यहां देखें Tejasswi Prakash Pics

बिग बॉस जीतने के बाद सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बनी तेजस्वी प्रकाश को बीती रात स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड में देखा गया। यहां वो खूबसूरत से फिश टेल गाउन में नजर आई।

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके कैप्शन में उन्होंने एक सवाल भी किया है। उन्होंने लिखा आप कौन होते हैं जज करने वाले? एक्ट्रेस के इस कैप्शन को देख कर ऐसा लग रहा है कि वो उन पर कमेंट और जज करने वालों से काफी नाराज हैं।

शानदार है तेजस्वी प्रकाश का लुक

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो व्हाइट कलर के फिशकट गाउन में वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्हीं व्हाइट पॉइंटेड हील्स पहने थे और स्टेटमेंट इयररिंग्स उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे थे।

Tejasswi Prakash Pics

मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस को काजल, डिफाइंड आईलाइनर के साथ न्यूड पिंक लिप शेड में देखा गया जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। उन्होंने अपनी जितनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं वो फैन का दिल धड़काने के लिए काफी है।

नागिन 6 से कमाएं करोड़ों

तेजस्वी प्रकाश के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उन्हें एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन के सीजन 6 में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अब तक के सारे सीजन की सबसे बेस्ट और खूबसूरत नागिन साबित हुई हैं।

Tejasswi Prakash Pics

वहीं अगर उनकी कमाई की बात करें तो वो इस शो के एक एपिसोड का 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इस तरह से वो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। इस शो से उनकी अब तक की कमाई देखी जाए तो वो लगभग 2 करोड़ से ज्यादा रुपए कमा चुकी हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

नागिन 6 जल्द ही खत्म होने वाला है और उसके बाद तेजस्वी को मराठी फिल्मों में एंट्री लेते हुए देखा जाने वाला है। स्कूल कॉलेज एनी लाइफ के जरिए वो फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म के 14 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews