बिजनेस वूमेन हैं थलपति विजय की पत्नी, लंदन यूनिवर्सिटी से ली डिग्री, करोड़ों रुपए है नेटवर्थ

साउथ सुपरस्टार विजय थलपति इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। राजनीति में अपनी एंट्री के साथ उनके निजी जिंदगी में खलबली मच गई है। एक्टर की पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की है।
Thalapathy Vijay

बीते दिन ही यह खबर सामने आई है कि तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। उन्होंने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। बता देंगे एक्टिंग से अलग अब विजय राजनीति में एक्टिव है और ऐसे में उन पर लगा ये आरोप हर किसी के लिए चौंकाने वाला है।

विजय थलपति इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। उनकी फिल्मों से लेकर लग्जरी जिंदगी तक हर चीज हमेशा चर्चा में रहती है। आज हम आपको उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बारे में बताते हैं।

कैसे मिले विजय और संगीता

विजय की पत्नी संगीता लंदन के बिजनेसमैन की बेटी हैं। 1996 में आई फिल्म पूवे उनक्कागा में विजय को देखने के बाद वह उनसे मिलने के बाद लंदन से चेन्नई तक पहुंची। लंदन यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई की तरह उन्होंने एक्टर को कई लेटर लिखे। इन दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 25 अगस्त 1999 को दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी कर ली।

कौन है संगीता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता तमिल इंडस्ट्री में कई लोगों से कनेक्ट है। इनमें रवी मोहन की पत्नी आरती रवि से लेकर शालिनी अजीत कुमार शामिल हैं। यह बताया जाता है कि वह लंदन चली गई है और अपने परिवार के कारोबार को संभाल रही हैं। कई रिपोर्ट में उनकी नेटवर्थ 400 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।

एक्टर की फैमिली

संगीता और विजय के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम जैसन संजय है और बेटी दिव्या साशा है। संगीता शादी के बाद से लाइमलाइट से दूर है और उनके बच्चे भी बहुत कम नजर आते हैं। 2009 में आई फिल्म वेट्टाइकारन में संजय को अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। साशा भी 2016 में आई फिल्म थेरी में नजर आई थी। जैसन को जल्दी फिल्म सिग्मा से डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। उधर साशा स्क्रीन से दूर बैडमिंटन में अपना करियर बना रही हैं।

संगीता ने लगाई तलाक की अर्जी

खबरों के मुताबिक विजय की पत्नी संगीता ने चैंगलपट्टू परिवार न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर उन्होंने तलाक की मांग की गई है।

याचिका में बताया गया है कि 2021 में संगीता को विजय के एक एक्ट्रेस के साथ नाजायज संबंधों के बारे में पता चला था। जब उन्होंने इस बारे में बात की तो विजय ने कहा कि यह रिश्ता खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और यह सब चलता रहा। इसी को देखते हुए अब संगीता ने एक्टर से तलाक मांगा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews