फिल्म थामा का लेटेस्ट टीजर हुआ रिलीज, संग नजर आए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना

मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर थ्रिलर ‘थामा’ का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में वैंपायर का खूनी खेल और इंसानियत की जंग दिखाई जाएगी।
Thama Movie

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में रिलीज की जा रही है। इनमें निर्माता दिनेश विजान द्वारा निर्मित फिल्म स्त्री 2 को अपार सफलता मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कई सारी अलग स्टोरी पर काम किया और अब उनके प्रोडक्शन हाउस में डॉग फिल्म थम मूवी लेकर आ रहा है, जिसकी घोषणा पिछले साल दिवाली के मौके पर की गई थी। जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा बेताब है।

बता दें कि इस मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदांना नजर आने वाली, जो केक हॉरर थ्रिलर फिल्म होगी, रिलीज होते ही टीजर ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग ही धाक जमाई है।

अलग लेवल का एक्साइटमेंट!

फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट दिख रहा है, इस मूवी में वैंपायर का खूनी खेल देखने को मिलेगा। इसकी स्टोरी काफी ज्यादा दमदार है। फिलहाल, यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म से जुड़ा पहले टीजर आज यानी 19 अगस्त को सामने आ चुका है। इससे पहले यानी 18 अगस्त को थम की पूरी कास्ट के फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी किया गया था, जिससे फिल्म में कौन से किरदार नजर आने वाले हैं, यह पता चल चुका था। इसके साथ ही टीजर रिलीज कब होगी, इसके बारे में भी जानकारी शेयर की गई थी।

देखें टीजर

बता दें कि थामा फिल्म का टीजर 1 मिनट 50 सेकंड का है, जिसमें साफ तौर पर वैंपायर का खूनी खेल देखने को मिलेगा, जो अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शुरू होगा। टीज़र की शुरुआत में एक इलाका नजर आता है, जहां रात के समय वैंपायर दहशत फ्लेट हैं। वहीं, इंसानियत को बचाने के लिए अलोक उनका मुकाबला करते हैं, जबकि यक्षसन अपनी काली शक्तियों से उसे कमजोर करने की कोशिश से करता है।

ये लोग आएंगे नजर

बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना अलोक का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं, तो वहीं रश्मिका के कैरेक्टर का नाम तड़का है, जबकि परेश रावल मिस्टर राम बजाज गोयल की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। स्त्री 2 की बंपर सफलता के बाद में मैडॉक फिल्म्स ने थामा पर दाव खेला है। इस बार कहानी से लेकर किरदार सब कुछ नया है। हर किसी को यह उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। हालांकि, इस बात को हरी झंडी फिल्म रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस पर कमाई होने के बाद ही पता चल पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews