The Archies: अर्चिज का पहला लुक आया सामने, नजर आएंगे ये स्टारकिड्स, जाने रिलीज डेट और सारी जानकारी

The Archies Teaser

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। अर्चिज (The Archies) का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर समेत कई फेमस स्टारकिड्स नजर आने वाले हैं। जोया अख्तर प्रोडक्शन के अंदर बनी यह फिल्म जल्द ही नेटफलिक्स पर रिलीज की जाएगी, इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान, खुशी कपूर और अगसत्या नंदन भी नजर आएंगे, जिसके लिए अमिताभ बच्चन, गौरी खान और जान्हवी कपूर ने खुशी भी जताई। यह एक कॉमिक सीरीज है, जिसमें तीनों ही स्टारकिड्स डेब्यू करने वाले हैं।

यह भी पढ़े… MP में आज घटते नजर आए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल 

साल 2023 में फिल्म को नेटफलिक्स पर रिलीज किया जाएगा, यह OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होने वाली है, जो कन्फर्म भी हो चुका है। फिल्म की स्टोरी प्रसिद्ध कॉमिक अर्चिज से जुड़ी होगी, हालांकि इसे ऐनिमैटेड नहीं बोला जा सकता है। कास्ट की बात करें अर्चिज में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, स्वर्गीय दिग्गज कलाकारा श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति अगसत्या नंदन लीड रोल में नजर आएंगे। सूत्रों की माने तो जोया अख्तर ने अर्चिज में भारतीय देशी तड़का लगाया है। तीनों ही स्टारकिड्स इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने शनिवार को इस फिल्म की घोषणा पोस्टर के साथ कर दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews