MP में आज घटते नजर आए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल 

mp government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हालांकि की मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol and diesel price) कुछ दिन से घटती नजर आ रही है, लेकिन अब भी ईंधन की कीमत 100 रुपए से अधिक दर्ज की गई। 8 मई, 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जिसके बाद आज यानि 14 मई 2022 को ईंधन की कीमत का ग्राफ लुढ़कता नजर आया है, जिससे यह कहा जा सकता है की प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में हल्की गिरावट हुई है, हालांकि की अब भी जनता को ईंधन के लिए 100 रुपए से अधिक का भुगतान करना होगा । मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल की लगभग कीमत 119.13 रुपए प्रति लीटर तक देखी गई, जिसमें करीब 0.08 की गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं डीजल में 0.07 की गिरावट के साथ इसकी कीमत 102.09 रुपए प्रति लीटर तक देखी गई।

यह भी पढ़े… MP: 16 मई से बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, लू का रेड अलर्ट, 15 जून तक मानसून की दस्तक!

अनुपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खांडवा, पन्ना, शहडोल, श्योपुर, में आज पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई, तो वहीं रीवा में पेट्रोल की कीमत आसमान को छूते नजर आई, शहर में आज 121.04 रुपए प्रति लीटर के भाव में पेट्रोल की बिक्री हुई। हालांकि की प्रदेश के सभी शहरों में ही ईंधन 100 रुपए से अधिक के दाम में बिक रहा है, लेकिन इस लिस्ट में रीवा आज टॉप पर रहा।

अगरमालवा, अलीराजपुर, बाडवानी, बेतूल, छतरपुर, धार, डींडोरी, गुना, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नीमच, सिओनी, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल 119 रुपए प्रति लीटर की कीमत में बिका।  अशोकनगर, भिण्ड, भोपाल, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 118 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews