‘टाइगर 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक, विदेश में धड़ल्ले से हो रही एडवांस बुकिंग

Tiger 3

Tiger 3: सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें कटरीना कैफ के साथ जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री के दर्शक वैसे भी दीवाने हैं यही कारण है की फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म का जो ट्रेलर सामने आया है उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह इसके पहले आई इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों से बेहतर रहने वाली है।

फैंस का रिस्पांस

‘टाइगर 3’ से जुड़ी जितनी भी जानकारी सामने आई है उसपर फैंस ने जमकर रिस्पॉन्स दिया है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों पर भी दर्शकों में खूब प्यार लुटाया है। जब से डायरेक्टर मनीष शर्मा ने ये बताया है कि इसमें पांच बड़े एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं। तब से दर्शकों में फिल्म देखने के लिए एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

विदेश में हुई एडवांस बुकिंग

‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग फिलहाल भारत में शुरू नहीं हुई है लेकिन विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की जा चुकी है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में 135 हजार यूएसडी से ज्यादा की कमाई एडवांस बुकिंग में हो चुकी है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में 12 नवंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।

टिकट बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक अमेरिका में टाइगर 3 की 2738 टिकट बुक हो चुकी है। सबसे ज्यादा बुकिंग उस और यूके से हुई है और बड़ी संख्या में इस इलाके में सलमान खान के फैंस मौजूद हैं जो उनकी फिल्म देखना चाहते हैं।

इंडिया में कब होगी बुकिंग

सलमान और कटरीना की इस फिल्म की इंडिया में एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू की जाएगी। यह फिल्म देशभर की कई सारी स्क्रीन पर रिलीज होगी। दर्शक फिल्म के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और इस फिल्म की टक्कर हॉलीवुड फिल्म द मार्वल्स से भी होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews