Bads Of Bollywood की नेटफ्लिक्स पर धूम, कितनी है स्टार कास्ट की फीस?

इन दिनों हर जगह बैड्स ऑफ बॉलीवुड की जमकर चर्चा की जा रही है। चलिए जान लेते हैं कि इसमें काम करने वाले कलाकारों को कितनी फीस दी गई है।
The Bads Of Bollywood

इन दिनों हर जगह शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज The Bads Of Bollywood की चर्चा हो रही है। इस वेब सीरीज के जरिए उन्होंने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। इसे बॉलीवुड में बाहर से आने वाले लोगों के स्ट्रगल और सपनों की कहानी पर बनाया गया है।

इस शानदार सीरीज को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है की मुख्य कहानी और किरदार के अलावा इसमें बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। खुद शाहरुख खान से लेकर बादशाह जैसे कलाकार शामिल हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिरकार इस सीरीज में काम करने वाले सितारों की फीस कितनी है।

लक्ष्य लालवानी की फीस (The Bads Of Bollywood)

लक्ष्य लालवानी

लक्ष्य लालवानी इस वेब सीरीज के सबसे मुख्य किरदार हैं। पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द फिल्माई गई है। बताया गया है कि किस तरह से एक आउटसाइडर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। एक फिल्म के जरिए रातों-रात उसे सफलता मिल जाती है लेकिन फिर उसे झूठे आरोपों में फंसा दिया जाता है। इन चीजों से वह किस तरह से बाहर आता है यही वेब सीरीज में दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज में काम करने के लिए उन्हें दो से तीन करोड रुपए फीस दी गई।

राघव जुयाल

डांसर के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखने वाले राघव जुयाल अब एक एक्टर और एंकर के रूप में भी फेमस हैं। अपने डांस मूव्स से वो हर जगह धमाल मचा देते हैं इस सीरीज में उनका ग्रे शेड देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के लिए उन्हें दो से ढाई करोड़ रूपए फीस दी गई है।

सहर बंबा

एक्ट्रेस को इस सीरीज में लीड कैरेक्टर के रूप में देखा जा रहा है। लक्ष्य लालवानी के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। इसमें काम करने के लिए एक्ट्रेस ने 1.50 से 2 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

आन्या सिंह

इस सीरीज में एक्ट्रेस का किरदार छोटा लेकिन बहुत मजबूत है। उन्हें लक्ष्य लालवानी के किरदार आसमान की मैनेजर के रूप में देखा गया है। यह कैरेक्टर थोड़ा सा नेगेटिव भी है। इसे करने के लिए उन्हें 1.50 से 2 करोड मिले हैं।

मोना सिंह

मोना सिंह की गिनती टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस में होती है। वह भी इस सीरीज का हिस्सा है और उनके साथ गौतमी कपूर, मनीष चौधरी और मनोज पवाह को भी देखा जा रहा है। इन सभी कलाकारों को 80 लाख से 1 करोड रुपए तक की फीस दी गई है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी को भी आर्यन खान की इस वेब सीरीज में देखा जा रहा है। बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन खास अंदाज में नजर आ रही है। इसके लिए उन्होंने 8 से 10 करोड रुपए फीस लिए।

रवीना टंडन

रवीना टंडन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। 90s के दौर में उन्होंने अपनी फिल्मों से बहुत धमाल मचाया है। सीरीज के लिए उन्हें 6 से 8 करोड रुपए फीस दी गई है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने भी अपने बेटे के इस प्रोजेक्ट में कैमियो किया है। उनका किरदार काफी मजेदार दिखाई दे रहा है। बेटे की सीरीज में काम करने के लिए पता नहीं पैसे लिए हैं या नहीं यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी फीस 30 से 35 करोड़ बताई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews