The Bads Of Bollywood ने चमकाई इन सितारों की किस्मत, कई बड़े नाम हैं शामिल

आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नाम का जो मसाला नेटफ्लिक्स पर पेश किया है उसने लोगों के बीच धमाल मचा दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी चेहरों के साथ आई ये सीरीज लोगों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है।
The Bads Of Bollywood

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने आखिरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रख दिया है। उनकी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads Of Bollywood) इन दिनों हर जगह चर्चा में बनी हुई है। यह मल्टी स्टारर सीरीज है जिसमें लक्ष्य लालवानी को लीड कैरेक्टर के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे भी अपना कैमियो करते हुए दिखाई दिए हैं। रजत बेदी एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें इस सीरीज के जरिए 15 साल बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमबैक करने का मौका मिला।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे इस सीरीज में दिखाई दे रहे हैं लेकिन चुनिंदा लोग ऐसे हैं जिन्होंने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। रजत बेदी के नाम की तो काफी चर्चा हुई क्योंकि वह 15 साल बाद इंडस्ट्री में वापस लौटे हैं। लेकिन इसके अलावा और भी सितारे हैं जिन्हें इस सीरीज ने जमकर पापुलैरिटी दी है। चलिए आज उनके बारे में जानते हैं।

The Bads Of Bollywood से चमके सितारे

रजत बेदी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की पॉपुलर खलनायक रह चुके रजत बेदी का है। पिछले 15 सालों से वह इंडस्ट्री से दूर थे यह कहे कि लोगों के जहन से उतर चुके थे। आर्यन खान उन्हें ढूंढ कर वापस लाएं और अपनी सीरीज में दमदार किरदार दिया। इस कैरेक्टर को उन्होंने इतनी अच्छी तरह से पेश किया कि लोग उनके दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके वाहवाही हो रही है।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी वैसे तो इंडस्ट्री का चर्च चेहरा है लेकिन पिछले 8 साल से हित के लिए तरस रहे थे। इस शो में उन्होंने जो परफॉर्मेंस की है वह बहुत ही शानदार है। केवल कुछ देर नहीं बल्कि पूरा एक एपिसोड उन्हें डेडिकेट किया गया है। यही कारण रहा कि उनकी अगली फिल्म OG के आने से पहले ही हर जगह उनकी चर्चा होने लगी थी। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है।

अरशद वारसी

एक तरफ तो अरशद वारसी जहां अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी तरफ शो में निभाया गया उनका गफूर का किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जब गफूर के नाम का गाना बैकग्राउंड में चलता है तो अरशद की प्रेजेंस कमाल की लगती है। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके स्वैग की तारीफ कर रहा है। फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

राघव जुयाल

इंडस्ट्री के फेमस एक्टर, सिंगर और डांसर के रूप में मशहूर राघव जुयाल को इस सीरीज ने दर्शकों के बीच खास पहचान दी है। शो में उनकी एक्टिंग का एक अलग ही लेवल देखने को मिला है। उन्हें लीड एक्टर लक्ष्य के बराबर स्क्रीन टाइम दिया गया है। इस वजह से आगे के लिए उनके रास्ते खुल चुके हैं। राघव ने सीरीज के कैरेक्टर आसमान के सबसे अच्छे दोस्त परवेज की भूमिका निभाई है। डायलॉग डिलीवरी से लेकर कमेंट टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस सब कुछ शानदार है। अब फ्रेंड्स को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह के बढ़िया प्रोजेक्ट लेकर आ सकते हैं।

बॉबी देओल

बॉबी देओल को वैसे तो किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एनिमल से उन्होंने जो शानदार वापसी की है वह उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना चुकी है। आने वाले दिनों में उन्हें कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में देखा जाने वाला है। इस शो उनके स्टारडम में जो चार चांद लगाए हैं वो लाजवाब है। हर कोई उनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews