‘Bigg Boss 17’ के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम तय, टीवी की ये हसीना बिखेरेगी जलवा!

Bigg Boss 17 theme

Bigg Boss 17 Contestants: ‘बिग बॉस’ इंडियन टेलीविजन का एक ऐसा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है जिसके हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब तक इसके 16 सीजन आ चुके हैं जिनमें टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा है। अब आने वाले सीजन 17 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और प्रोमो सामने आने के बाद एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान को शो होस्ट करते हुए देखा जाने वाला है।

दर्शकों को शो में आने वाले कंटेस्टेंट और थीम को लेकर सब कुछ जानने के लिए हमेशा ही उत्साहित देखा जाता है। अब तक इस शो की थीम से जुड़ी और आने वाले कंटेस्टेंट से जुड़ी कई सारी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो फैंस के एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा देगी क्योंकि पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।

ये एक्ट्रेस बनेगी शो का हिस्सा

‘बिग बॉस OTT सीजन 2’ हाल ही में खत्म हुआ है और इसकी पापुलैरिटी को देखने के बाद अब आने वाले सीजन 17 का इंतजार हर किसी को है। अब तक फैसल शेख से लेकर कंवर ढिल्लों समेत कई नाम शो में शामिल होने के लिए सामने आ चुके हैं। हालांकि, ऑफीशियली किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे का नाम शो के लिए फाइनल हो चुका है और वह बिग बॉस 17 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट है।

कब शुरू होगा शो

‘बिग बॉस 17’ की थीम  सिंगल वर्सेज कपल रखी गई है। अंकिता लोखंडे के नाम को लेकर कहा जा रहा है कि वह अपने पति विक्की जैन के साथ शो में नजर आएंगी। इसके अलावा शो के एक्स कंटेस्टेंट रहे पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। यह कहां जा रहा है कि शो की शुरुआत अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकती है।

बिग बॉस भी खेलेंगे खेल

इस बार बिग बॉस का गेम काफी अलग होने वाला है। शो की पंच लाइन दिल, दिमाग और दम रखी गई है जिससे यह साफ है कि इस बार कंटेस्टेंट को अपना दिल और दिमाग लगाने के साथ ताकत का इस्तेमाल भी करना होगा। वहीं प्रोमो में सलमान खान को साफ तौर पर यह कहते हुए देखा जा चुका है कि इस बार बिग बॉस की आंखें ही नहीं बल्कि दिल, दिमाग और ताकत भी कंटेस्टेंट के साथ खेल खेलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews