Ranveer Singh के मीम्स से भरा सोशल मीडिया का समंदर, फोटोशूट देख पागल हुए फैंस

ranveer singh

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों खूब चर्चा में चल रहे हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन एक्टर में से एक है जो हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस और फिल्म में एक्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इतना ही नहीं इन सब को लेकर वह अक्सर ट्रोल भी किए जाते हैं।

लेकिन उसके बाद भी उन्हें वहीं करना पसंद है जो उनका मन करता है। अभी हाल ही में एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने बीते दिन अपना एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें उन्होंने न्यूड होकर पोज दिए है। ये फोटोशूट उन्होंने एक मैगजीन के लिए करवाया है।

ये भी पढ़ें – बाथरोब पहन यूं पेरिस में टाइम स्पैंड कर रही Anushka Sharma

उनका ये फोटो सामने आते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते उनके इस फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह अनन्या पांडे को डांस की स्टेप्स याद दिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

‘पेपर मैगजीन’ के लिए रणवीर सिंह ने करवाया न्यूड बोल्ड फोटोशूट

जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने न्यूड फोटोशूट से पुरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। हर कोई उनके इस लुक को देख कर हैरान है। उनके इस लुक पर फैंस अलग अलग तरह के कमैंट्स कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी एक्टर बिलकुल बेफिक्र है।

उनके इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आप भी देख सकते है एक्टर ने न्यूड होकर फोटोशूट करवाया है। इन फोटो में वह एक टर्किश कालीन पर अलग-अलग अंदाज में बिना कपड़ों के पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें उन्होंने एक पेपर मैगजीन के लिए खिंचवाई है।

एक इंटरव्यू में कही रणवीर सिंह ने ये बात –

एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा कि फिजिकली नेकेड होना मेरे लिए बहुत आसान है। मेरे कुछ परफॉर्मेंस में मुझे नेकेड किया गया है। मैं एक हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ –

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर तरह तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं। फोटो सामने आते ही मीम्स की बाहर लग गई। किसी ने रणवीर से कहा है कि भाई क्या कर रहा है तू। तो किसी ने कहा है बस कर भाई।

यहां देखें रणवीर सिंह के मजेदार मीम्स –

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews