
फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्टर ने अपनी एक्टिंग के दम पर करियर बनाया है। आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो कभी टिकट काउंटर पर काम किया करता था। इंडस्ट्री में लगातार रिजेक्शन पाने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। वर्तमान में वह लगभग 40 करोड रुपए का मालिक है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अभिनेता ने अपना परचम लहराया है।
बता दें कि इस एक्टर ने साल 2011 में छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद साल 2017 में आई फिल्म ने एक्टर को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। संघर्ष से गुजर चुके यह अभिनेता आज करोड़ों के मालिक है।
विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)
दरअसल, हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, उनका नाम विजय देवरकोंडा है, जो टीवी डायरेक्ट गोवर्धन राव के बेटे हैं। बता दें कि गोवर्धन राव ने फिल्मी दुनिया से ताल्लुकात रखने के बावजूद उन्होंने विजय को कभी लॉन्च नहीं किया। वहीं, अभिनय के शौकीन विजय ने खुद ही फिल्मी दुनिया में पहचान हासिल करने के लिए हाथ पांव मारें। यहां आकर टिकना बहुत बड़ी बात है। खासकर जब बात आउटसाइडर्स की हो, तब तो यह बहुत ही मुश्किल काम बन जाता है।
जितने ऑडिशंस, उतने रिजेक्शन- विजय
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने कई स्टार किड से अपनी तुलना करते हुए कहा, “एंट्री करना बहुत कठिन है। जितने ऑडिशंस, उतने रिजेक्शन। मेरा एक दोस्त था नवीन पालीशेट्टी, जिसे मैं फोन करता था और हम हमेशा यह डिस्कस किया करते थे कि ऑडिशन कहां हो रहे हैं। किसी ने उन्हें वापस बुलाया कि नहीं। कॉलेज के बाद दो-तीन साल तक तो कुछ फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका मिली, इसके अलावा कुछ नहीं मिला।
टिकट काउंटर पर किया काम
आगे उन्होंने बताया कि अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर देखते हुए उन्होंने टिकट काउंटर पर भी काम किया। इसके अलावा, वह कॉस्ट्यूम मैनेजर भी रह चुके हैं। धीरे-धीरे बैकस्टेज पर उन्हें काम मिला। विजय ने यह भी बताया कि यदि वह एक्टर नहीं बन पाते, तो 25 साल की उम्र के बाद बस स्क्रिप्ट लिखने या फिर अपने पिता की तरह ही डायरेक्टर बन जाते।
2017 में मिली सफलता
विजय देवरकोंडा की सफलता की बात करें, तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म नुविला (Nuvvila) से डेब्यू किया था। जिसके बाद अर्जुन रेड्डी से उन्हें पापुलैरिटी मिली, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। जल्द ही एक्टर किंगडम में नजर आने वाले हैं जो कि 30 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की नेट वर्थ 39 करोड रुपए है। सभी अन्य अभिनेताओं की तरह वह भी आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की निंदा की थी और कुछ ऐसा कह दिया था कि सोशल मीडिया पर उनका विरोध शुरू हो गया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ही एक पोस्ट शेयर कर दिल से माफी मांगी थी। उन्होंने साफ किया था कि किसी भी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

