वर्ल्ड वाइड कमाई के मामले में The Raja Saab ने मचाई धूम, 4 दिन में किया इतना कलेक्शन

प्रभास की हॉरर कॉमेडी थे राजा साब से दर्शकों को काफीउम्मीदें थी। इसकी कहानी उतनी दमदार नहीं निकली लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लिया है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
The Raja Saab

साउथ सुपरस्टार प्रभास लंबे समय से अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में बने हुए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को कम समझ में आ रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में यह पूरी तरह से सफल रही है।

9 जनवरी को धुरंधर की आंधी के बीच इस फिल्म को रिलीज किया गया था। हालांकि पहले ही दिन उसने अपनी कमाई से धूम मचा दी थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चोपन करो और वर्ल्डवाइड 90 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। चलिए जान लेते हैं कि इसकी कमाई का ये आंकड़ा कहां तक पहुंच चुका है।

द राजा साब की कमाई

फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई थी। यह दो भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार का अंदाजा कलेक्शन से लगाया जा सकता है।

डबल सेंचुरी से कुछ दूर द राजा साब

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली थी। भारत के अलावा इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और यूएस में रिलीज किया गया था। सेकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 161 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए इसे थोड़ा बिजनेस और करना है।

ओवरसीज मार्केट में कितनी कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त और प्रभास की इस हॉरर कॉमेडी ने विदेश में 31.8 करोड़ की कमाई की है। सबसे ज्यादा फायदा नॉर्थ अमेरिका में हुआ है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्मी तेलुगु भाषा में 95.63 करोड़ कमाए हैं। हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई 17.36 करोड़ है। तमिल में इसने 9 लाख, कन्नड़ में 23 लाख और मलयालम में 17 लाख कमाए हैं। वर्ल्ड वाइड अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह उतना दम नहीं भर पा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews