The Kapil Sharma Show के इस कलाकार की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल, अर्चना पूरन सिंह को लेकर कही खास बात

The Kapil Sharma Show के इस कलाकार की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल, अर्चना पूरन सिंह को लेकर कही खास बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। इस बार शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं जिसको लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है। अर्चना पूरन सिंह भी शो में नए अवतार में दिखाई देने वाली हैं और इसी के साथ सिद्धार्थ सागर की भी वापसी हो रही है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सिद्धार्थ में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

शेयर किया गया यह फोटो उस वक्त का है जब सिद्धार्थ 13 साल के थे और इस कोलाज में एक और फोटो है जिसमें वो 29 साल के हैं। फोटो के साथ सिद्धार्थ के कैप्शन में सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा डायनासोर चले गए पब्जी बंद हो चुका 1000 का नोट भी बंद हो गया लेकिन अर्चना जी का जज बनना आज भी जारी है। मैम एक रिलिजन है जो हमेशा जज थी, हैं और रहेंगी। आगे उन्होंने यह भी लिखा कि अर्चना मैम पंच की हर बारीकी को अच्छे से समझती हैं। मुझे खुशी है कि मैं एक बार फिर उनके साथ काम करने वाला हूं।

Must Read- KRK के बेटे का कहना खतरे में है पिता की जान, जूनियर बच्चन से लगाई मदद की गुहार

सिद्धार्थ सागर की यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है। तस्वीर में 16 साल पुराना रिश्ता लोगों को बहुत पसंद आया है और दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ अपने गेटअप में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वो शो में भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews