
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बहुत ही कम समय में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फ्रेंड्स हमेशा उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार करते हैं। पिछले 2 साल से उन्होंने एक भी फिल्म नहीं की है। पिछले साल ‘सिंघम अगेन’ में उन्होंने कैमियो किया था। वहीं, अब 2 साल बाद रणवीर धमाकेदार अवतार में छाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है।
इस फिल्म में यामी गौतम भी बतौर लीड रोल नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। बता दें कि निर्देशक 6 साल बाद वापसी कर रहे हैं।
पिछले साल किया गया था ऐलान
‘धुरंधर’ फिल्म की बात की जाए, तो इसका ऐलान पिछले साल जुलाई में किया गया था, जिसके 1 साल बाद इसकी रिलीज डेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की सारी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसका कुछ हिस्सा ही शूट करना बाकी है, जो लगभग 25 दिनों में पूरी हो जाएगी। उसके बाद सितंबर के महीने में आदित्य पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुट जाएंगे। इसके लिए कुछ शॉर्ट पोर्शंस को एडिट कर लिया गया है। अक्टूबर के आधे या फिर आखिरी तक सारी एडिटिंग कंप्लीट हो जाएगी।
5 दिसंबर को हो सकती है रिलीज
बता दें कि फिल्म बड़े पर्दे पर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आज रणवीर सिंह का जन्मदिन है। कयास लगाया जा रहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का पहला लुक आउट हो सकता है। वहीं, अभिनेता ने भी सोशल मीडिया पर हिंट दे दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी प्रोफाइल फोटो हटा ली है और सारे पोस्ट को हाइड कर दिया है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है “12 × 12”, जो जून की अपकमिंग फिल्म की ओर इशारा कर रहा है।
ये लोग आएंगे नजर
मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे बड़े दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। रणवीर सिंह इस फिल्म के अलावा ‘डॉन 3’ में नजर आ सकते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी भी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

