कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में रेड कार्पेट पर नहीं चलेगा फैशन का फुल ड्रामा, नए ड्रेस कोड ने बढ़ाई टेंशन!

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2025 का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल होंगे।
Cannes Film Festival

मनोरंजन की दुनिया का सबसे सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आज से आगाज होने वाला है। जिसके लिए आयोजकों ने नए नियम लागू किए हैं। इस दौरान कुछ खास तरह के कपड़ों पर बैन लगाया गया है। बता दें कि आज से यानी 13 मई से इस फेस्टिवल की शुरूआत हो रही है, जिसका 24 मई को समापन होगा। इसके अलावा, नया ड्रेस कोड लागू किया गया है।

बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2025 का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। इस दौरान बड़े और भारी कपड़े, लंबी गाउन आदि पहनने पर रोक है। साथ ही अधिकारियों ने बहुत सारे नियमों में बदलाव किया है।

इसलिए लिया गया फैसला

दरअसल, आयोजकों द्वारा यह नियम कुछ घटनाओं के बाद लिया गया है। बता दें कि साल 2022 में प्रदर्शनकारी ने रेड कार्पेट पर टॉपलेस होकर हंगामा किया था। जिसको मद्देनजर रखते हुए कुछ कपड़ों को पहनने पर रोक लगाया गया है। आयोजकों ने इस बारे में बताया कि यह नियम पहले भी थे, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया गया है। जिसका पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

मेहमानों के लिए नई चुनौती

नए नियमों के तहत, मेहमानों को औपचारिक कपड़े पहनने होंगे। जिसमें लंबी ड्रेस, टक्सीडो, कॉकटेल ड्रेस, डार्क पैंटसूट या काले जूते, स्नीकर्स, बड़े बैग और बैकपैक बैन है। जिसका यदि पालन नहीं किया जाए, तो रेड कार्पेट पर प्रवेश नहीं मिलेगा। कॉन्स फिल्म फेस्टिवल हमेशा ही मीडिया में छाया रहता है। इस दौरान बेला हदीद और नाओमी कैंपबेल जैसे सितारे जलवा बिखरते है। वहीं, नया नियम लागू होने के बाद अब मेहमानों के नई चुनौती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews