इन 5 South Indian Actors का बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का, बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्में

South

South Indian Actors Flopped In Bollywood: साउथ सिनेमा इन दिनों लगातार तरक्की करता हुआ दिखाई दे रहा है और फिल्मों की सफलता के मामले में इसने बॉलीवुड को भी पछाड़ दिया है। बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देकर यहां के सितारे लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहे हैं। अब बॉलीवुड फिल्मों की जगह लोगों को साउथ फिल्मों का इंतजार रहता है।

सफलता का स्वाद चखने के बाद कुछ साउथ के ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत को आजमाया। इनमें से कुछ को तो दर्शकों ने बहुत प्यार दिया लेकिन कुछ यहां आकर फ्लॉप साबित हुए। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में जानकारी देते हैं जो रीजनल सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्में देते हैं लेकिन बॉलीवुड में उनकी किस्मत नहीं चल पाई।

ये हैं वो South Indian Actors

विजय देवरकोंडा 

विजय देवरकोंडा साउथ इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं और उन्होंने वहां पर डियर कॉमरेड, अर्जुन रेड्डी समेत एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। सारी फिल्में तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी जिनका हिंदी वर्जन भी सामने आया था जिससे उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे।

South Indian Actors

हालांकि, जब वह बॉलीवुड में आए तो यहां पर कोई कमाल नहीं दिखा सके और अनन्या पांडे के साथ उनकी फिल्म लाइगर को दर्शकों ने बिल्कुल भी प्यार नहीं दिया। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई और मेकर्स को करोड़ों रुपए का घाटा उठाना पड़ा।

रश्मिक मंदाना

खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका वैसे तो नेशनल क्रश के नाम से जानी जाती हैं लेकिन जब उन्होंने अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता की फिल्म गुड बाय से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया तो वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

रश्मिका साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस है और फिल्म पुष्पा के बाद उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता हासिल की है।

नागा चैतन्य 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से परिचित शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो नागा चैतन्य के बारे में नहीं जानता है। साउथ इंडस्ट्री में वह बहुत ही जाना पहचाना नाम है और हर कोई उन्हें पसंद करता है।

South Indian Actors

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया और यही वजह रही कि नागाचैतन्य का सिक्का बॉलीवुड के गलियारे में नहीं चल सका।

रामचरण 

रामचरण साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और फिल्म आरआरआर की सफलता के बाद तो उन्होंने बहुत पहचान हासिल की है। इन दिनों वो लगातार इस फिल्म की सफलता का स्वाद चख रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में वह अपना कमाल नहीं दिखा सके।

पृथ्वीराज सुकुमारन

पृथ्वीराज मलयालम सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा है और वहां की जनता उन्हें हर किरदार में बहुत पसंद करती है। उनकी पहली हिंदी फिल्म अय्या थी जिसमें वो रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे। 2012 में इस पैरोडी फिल्म को सचिन कुंडलकर ने डायरेक्ट किया था जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। दर्शकों के मुताबिक एक्टर फिल्म में अपनी बॉडी दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाए थे। यही वजह रही कि जनता ने उन्हें नकार दिया।

विजय देवरकोंडा, रश्मिक मंदाना, नागा चैतन्य, रामचरण, पृथ्वीराज सुकुमारन ये कुछ ऐसे सितारे हैं जिनका साउथ सिनेमा में तो बहुत ही ज्यादा स्टारडम है लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाना चाहा तो यहां के दर्शकों ने उन्हें सिरे से नकार दिया। इनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी।

अब इन सितारों ने बॉलीवुड में एंट्री तो कर ली है तो जाहिर सी बात है या आगे भी फिल्मों में काम करते हुए नजर आएंगे। इनकी पिछली फिल्में तो फ्लॉप रही लेकिन आने वाले समय में यह क्या कमाल दिखाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews