Fukrey 3 की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Fukrey 3 की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Fukrey 3 Screening : 25 सितंबर को फुकरे 3 फिल्म के स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अभिनेता पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और उनके साथी शामिल हुए थे। फिल्म में हन्नी का रोल निभाने वाले विकास गुलाटी अपनी प्रेमिका कृति खरबंदा के साथ नजर आए तो वहीं पुलकित सम्राट ने रात के लिए प्रिंटेड सफ़ेद को-ऑर्ड सेट पहना था, जबकि कृति खरबंदा नीले और बैंगनी पोल्का डॉट्स वाले आउटफिट में नजर आईं। सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट के स्टाइल की फ़ोटोज वायरल हो रही हैं।

Fukrey 3 Release Date

फोटो वायरल

इस दौरान वरुण शर्मा ने भी अपना अद्वितीय स्टाइल प्रदर्शित किया। बता दें कि वो ब्लैक आउटफिट और ब्राउन जैकिट में बहुत ही स्मार्ट लग रहे थे। वहीं, ऋचा चड्ढा जो ‘फुकरे 3’ में भोली पंजाबन की भूमिका निभाती है वो अपने पति अली फज़ल के साथ स्क्रीनिंग के दौरान नजर आईं। सभी स्टारकास्ट की फोटोस् सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

28 सितंबर को होगी रिलीज

‘फुकरे 3’ की तीसरी पार्ट 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है। जिसे मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनाया गया है। बता दें कि मृगदीप सिंह लांबा की कश्मीरी फिल्म “Harud” जैसी फिल्मों के निर्देशक भी रह चुके हैं। वहीं, इस बार फिल्म के प्रेमियों को बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि मूवी के पहले और दूसरे भाग में रोल प्ले कर चुके अलि फजल इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं है।

कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म

‘फुकरे 3’ एक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है जो फुकरे फ्रैंचाइज़ का तीसरा हिस्सा है। इस फिल्म में फुकरे गैंग, जिसमें पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, मानजोत सिंह और अमोल पालेकर जैसे कलाकार हैं। फिल्म में उनकी जिंदगी के हास्यमय और मनोरंजनपूर्ण किस्से दिखाए गए हैं। फुकरे फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म ने दर्शकों को अपनी मजेदार कहानी दर्शकों को खुब पसंद आई थी। वहीं, ‘फुकरे 3’ की रिलीज से फिल्म प्रेमियों के बीच बड़ी उम्मीदें हैं। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Fukrey 3

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews