धर्म की बेड़ियां तोड़ ये सितारे मनाते हैं गणेश चतुर्थी, धूमधाम से करते हैं बप्पा का स्वागत

Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: भारत एक ऐसा देश है जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई समेत कई धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं। इन सभी लोगों की अपनी संस्कृति, परंपरा और नियम-धर्म है जिनका यह पालन करते हैं। देश में मनाया जाने वाला कोई भी त्यौहार चाहे वह दीपावली हो या फिर ईद सब कुछ एकता और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। सभी लोग अपने-अपने धर्म और ईश्वर के प्रति विश्वास रखते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देते हैं जो भले ही हिंदू धर्म से ताल्लुक नहीं रखते हैं लेकिन भगवान में उनकी गहरी आस्था है जो समय-समय पर दिखाई देती है।

जल्द ही गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय त्यौहार आने वाला है और बप्पा का एक बार फिर जोर शोर से स्वागत किया जाएगा। आम जनता से लेकर टेलीविजन और बॉलीवुड के सितारे भी धूमधाम से अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। चलिए आज आपको टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड के उनसे सितारों के बारे में बताते हैं, जो धर्म से तो मुस्लिम हैं लेकिन गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत धूमधाम से करते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को हिंदू धर्म का हर त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाते हुए देखा जाता है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हर पर वी खुशी से मनाते हुए दिखाई देते हैं। किंग खान को गणपति बप्पा में बहुत विश्वास है और वह हर साल अपने घर में श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता हर साल धूमधाम से अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हैं और 10 दिनों तक इस त्यौहार को मानते हैं। सलमान खान के साथ उनके परिवार का हर सदस्य इस गणेश उत्सव में शामिल होता है और बप्पा के प्रति अपनी भक्ति समर्पित करता है।

सैफ अली खान

किसी समय बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के नाम से पहचाने जाने वाले सैफ अली खान के घर में हर त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है चाहे वह किसी भी धर्म का हो। सैफ अली खान की शादी करीना कपूर से हुई है और दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। यही कारण है कि यह अपने बच्चों को हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म के त्योहार से रूबरू करवाने के लिए हर त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। गणेश उत्सव में यह गणपति बप्पा की घर में स्थापना करते हैं।

हिना खान

हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और हर त्योहार के मौके पर उन्हें खास अंदाज में देखा जाता है। वह हर साल गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करती हैं और धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आती हैं। कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोलर्स का शिकार भी होना पड़ा है, लेकिन इससे उन्हें अब तक कोई फर्क नहीं पड़ा और वह हर साल धूमधाम से यह त्यौहार मनाती हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान की हिंदू धर्म के प्रति भक्ति किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्हें समय-समय पर विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए देखा जाता है। पिछले ही दिनों वो केदारनाथ पहुंची थी और बाबा के चरणों में शीश नवाया था। उन्हें अमरनाथ और महाकाल जैसे मंदिरों में भी दर्शन करते हुए देखा जाता है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार भी वह धूमधाम से मनाती हैं और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार सामने आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews