बचपन में ऐसे दिखते थे Bigg Boss 16 के ये सितारे, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे पहचान

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है। शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, सुंबल तौकीर खान इस गेम में बने हुए हैं और ट्रॉफी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। रोज घर में नए-नए टास्क हो रहे हैं जो नॉमिनेशन और टिकट टू फिनाले से रिलेटेड है। इसी बीच हम आपको बिग बॉस के कुछ चर्चित कंटेस्टेंट के बचपन से रूबरू करवाते हुए उनकी कुछ क्यूट और शरारती तस्वीरें दिखाते हैं।

Bigg Boss 16 के सितारों की तस्वीरें

सेलिब्रिटी बन चुके यह सितारे बचपन में जितने क्यूट और शरारती नजर आते थे तस्वीरें देखकर इन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है। तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा बिग बॉस का सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट है। शुरुआत से ही इसने अपना पक्ष खुलकर सामने रखा है और दोस्तों के लिए हमेशा खड़े हो कर इसने सभी का दिल जीता है। बचपन से ही नाचने गाने और एक्टिंग का शौक रखने वाला ये कंटेस्टेंट फिलहाल बिग बॉस के फिनाले में अपनी जगह बनाए हुए है।

Bigg Boss 16

ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) की है। शो की शुरुआत से ही वह अपने फैसले पर डटे रहे हैं और हर सिचुएशन का उन्होंने खुलकर सामना किया है। गरीबी में बचपन बिताने वाला यह लड़का आज लाखों दिलों पर राज करता है।

Bigg Boss 16

फोटो में नजर आ रही ये खूबसूरत सी लड़की कोई और नहीं बल्कि वह है जिसने अपनी सुंदरता से सभी को घायल कर दिया था। शुरुआत में लव एंगल में फंसी इस कंटेस्टेंट को देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद उनका सफर शो में जल्द ही खत्म हो जाएगा। लेकिन यह फिनाले के बहुत करीब आने तक शो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। हालांकि, अब यह घर से बाहर आ गई है।

Bigg Boss 16

यह क्यूट सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि डिंपल क्वीन सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) हैं। शो की शुरूआत में गौतम के साथ इनके रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हुई थी। इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शो में की गई लेकिन इन्होंने हमेशा खुद के लिए स्टैंड लिया, अपना पक्ष सभी के सामने रखा। बाहर आने के बाद इनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगने की जानकारी भी सामने आ रही है।

Bigg Boss 16

यह क्यूट सी स्माइल वाली फोटो बिग बॉस की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट की है। घर में आने के बाद सबसे पहले कैप्टंसी का दारोमदार बिग बॉस ने इन्हें ही सौंपा था। कई सारे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद इन्होंने हाल ही में अपने दम पर टिकट टू फिनाले हासिल किया है।

Bigg Boss 16

ये और कोई नहीं बल्कि एक आर्मी ऑफिसर की बेटी और लोगों की फेवरेट छोटी सरदारनी निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) हैं। शुरुआत से ही इन्हें बिग बॉस के घर से जुड़ी हर चीज में बराबरी और इंटरेस्ट के साथ भाग लेते हुए देखा गया। ये पहली कंटेस्टेंट है जो फिनाले में पहुंची हैं।

यह बिग बॉस की उस कंटेस्टेंट की फोटो है जिसने शुरुआत से अब तक घरवालों की नाक में दम कर के रखा हुआ है। कभी किसी की बात ना सुनकर इस कंटेस्टेंट ने हमेशा वही किया है जो इसके दिल ने कहा है। बचपन की तस्वीर में भी इनकी क्यूटनेस के साथ शरारत अलग ही झलक रही है।

Bigg Boss 16

यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अपने डायलॉग मार मार के मोर बना दूंगी और छीछालेदर जैसे शब्दों से फेमस हुई मेरठ की अर्चना गौतम (Archana Gautam) हैं। बिग बॉस के घर में ये हमेशा ही कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही हैं। शिव ठाकरे के साथ हाथापाई करने के बाद इन्हें घर से बाहर भेज दिया गया था लेकिन यह वापस लौटी और अब फिनाले की रेस में दौड़ लगाती दिखाई दे रही हैं। अर्चना का सपना आगे जाकर पॉलिटिशियन बनने का है जिसके लिए वह बहुत मेहनत करना चाहती हैं।

Bigg Boss 16

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews