कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, करण जौहर ने लूटी महफिल

Kartik Aaryan birthday party

Kartik Aaryan Birthday Party: बॉलीवुड के चर्चित एक्टर कार्तिक आर्यन का बीते दिन यानी 22 नवंबर को बर्थडे था और इस खास दिन को उन्होंने जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट किया। एक्टर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों को अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया। यहां पर कृति सेनन से लेकर किसी समय कार्तिक के दुश्मन कहे जाने वाले करण जौहर को भी देखा गया। सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिन पर दर्शक अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की पार्टी में सितारे

कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सबसे पहले वह सिद्धिविनायक गणेश के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। इसके बाद रात को एक्टर को बर्थडे पार्टी देते हुए देखा गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। पूजा हेगड़े को यहां अपने बोल्डनेस का तड़का लगाते हुए देखा गया और खूबसूरत सी ड्रेस पर ऊपर से कैरी किए गए ब्लेजर में वह हुस्न की परी लग रही थी।

Bollywood

सितारों ने बिखेरा जलवा

एक्ट्रेस कृति सेनन को भी इस बॉलीवुड पार्टी का हिस्सा बनते हुए देखा गया और अपनी खूबसूरती से उन्होंने महफिल में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस यहां पर ब्लैक कलर के ग्लैमरस आउटफिट में पहुंची थी और उनका लुक बहुत ही अच्छा लग रहा था। पार्टी में हुमा कुरैशी को भी अपना जलवा बिखरते हुए देखा गया। वह यहां जैकेट लुक में पहुंची थी जो काफी अच्छा लग रहा था। इस पार्टी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पहुंचे और खूब धमाल मचाया। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन को यहां अपनी बेटी राशा के साथ देखा गया।

Bollywood

करण ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर और हमेशा अपने अतरंगी अवतार को लेकर पहचाने जाने वाले करण जौहर ने इस पार्टी की सारी लाइम लाइट को चुरा लिया। करण यहां व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कोट और पेंट में टाई लगाकर पहुंचे थे। उनका ये लुक देखते ही बन रहा था और कैमरा के सामने उन्होंने जमकर पोज दिए। करण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से धमाल मचा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews