एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा साल 2025, OTT पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

दर्शकों की मनोरंजन के लिए जितनी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाती है। उतना ही एंटरटेनमेंट ओटीटी पर भी परोसा जाता है। चलिए यह जान लेते हैं कि 2025 में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
OTT Release 2025

OTT Release 2025: साल 2025 का आगाज जल्दी होने वाला है और सभी न्यू ईयर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया साल अपने साथ नई उमंग और कई सारी नई चीज लेकर आता है। अगर एंटरटेनमेंट के लिहाज से देखें तो आने वाला साल काफी खास रहने वाला है। केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की जाने वाली है।

पहले दर्शक जहां मनोरंजन के लिए सिनेमाघर जाया करते थे या फिर टीवी पर फिल्मों के आने का इंतजार किया करते थे। इस चीज को अब ओटीटी ने पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। दर्शकों के इंटरेस्ट को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की जाने लगी है। बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्में भी थोड़े दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल जाती है। चलिए जान लेते हैं 2025 में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

2025 की ओटीटी रिलीज (OTT Release 2025)

डॉन्ट डाई

यह नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसे नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को ही रिलीज किया जाएगा। यह मशहूर बिजनेसमैन ब्रॉयन जॉनसन के जीवन पर आधारित है।

नाइट एजेंट

इस स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज का पहला सीजन रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने इसके दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसे 23 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसमें एक बार फिर दर्शकों को हॉलीवुड सुपरस्टार पीटर सदरलैंड की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

पाताल लोक 2

वेब सीरीज पाताल लोक दर्शकों को काफी पसंद आई थी। कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान इसे रिलीज किया गया था। जयदीप अहलावत की इस क्राइम थ्रिलर ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब 4 साल बाद इसका दूसरा हिस्सा प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

द फैमिली मैन 3

‘द फैमिली मैन’ एक ऐसी सीरीज है, जिसने दर्शकों का खूब दिल जीता है। मनोज बाजपेई की इस सीरीज के दो सीजन सामने आ चुके हैं। प्राइम वीडियो के दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जो 2025 में रिलीज किया जा सकता है।

ठुकरा के मेरा प्यार 2

डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। संचिता दास और धवन ठाकुर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। इस सीरीज का दूसरा सीजन साल 2025 में रिलीज होगा। फिलहाल इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews