
Sikandar : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को सल्लू मियां के नाम से भी जाना जाता है, जो आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। कई दशकों से फैंस के दिलों में राज कर रहे अभिनेता की फिल्मों के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इंडस्ट्री में बहुत सारी ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने सलमान खान की मूवी से फिल्म में कदम रखा और आज ऊंचे मुकाम पर हैं। इसी कड़ी में एक और अभिनेत्री की एंट्री होने जा रही है, जिसने साल 2024 में डेब्यू किया था।
दरअसल, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर लगातार अपडेट आती रहती हैं। जिसमें एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जो कि 24 साल की हैं।
इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री
इस अभिनेत्री का नाम अंजिनी धवन है, जिसने बिन्नी एंड फैमिली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब उन्हें सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर में एंट्री मिल चुकी है। जिसकी कंफर्मेशन उन्होंने खुद दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए अंजिनी ने कहा, “मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती हूं। हर बार जब मैं फिल्म के सेट पर जाती हूं, तो मैं खुद को चुटकी काटते हुए पूछना पड़ता है कि क्या यह रियल लाइफ है या मैं सपना देख रही हूं, हर एक दिन चुटकी लेने वाला पल होता है।”
एक्टर की हैं बड़ी फैन
बात करें अंजिनी धवन की तो वह खुद को एक्टर सलमान खान की बहुत बड़ी फैन बताती हैं। केवल इतना ही नहीं वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं। उनके साथ काम करना अंजिनी के लिए किसी सपने की सीन जैसा है। अंजिनी धवन के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की चचेरी बहन और सिद्धार्थ धवन की बेटी है। बिन्नी एंड फैमिली में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री को फैंस का खूब प्यार मिला था। लोगों ने उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ भी की थी।
सलमान खान का करियर
सलमान खान भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार्स में से एक है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। अब वह अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्माता और टेलिविजन शोज को भी होस्ट करते हैं। उन्होंने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। जिनमें “मैंने प्यार किया”, “हम आपके हैं कौन”, “करण अर्जुन”, “बीवी नंबर 1”, “तेरे नाम”, “वांटेड”, “दबंग”, “बजरंगी”, “भाईजान”, “सुल्तान” जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा रियलिटी शो बिग बॉस में भी होस्ट करते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



