
Shammi Kapoor : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर सुपरस्टार शम्मी कपूर ने तहलका मचाया है, जो कि हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते और स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक थे। उनका चार्म, एनर्जी और डांस स्टाइल दर्शकों को अपना दिवाना बनाया था। वहीं, खूबसूरती के मिसाल मधुबाला अपने जमाने में हर किसी की फेवरेट हुआ करती थी। इन दोनों ने मिलकर “रेल का डिब्बा” में साथ काम किया था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जब शम्मी कपूर एक्ट्रेस से इस बात को छूपा ना पाए थे।
बता दें कि “रेल का डिब्बा” शम्मी कपूर और मधुबाला की ऑनस्क्रीन पहली फिल्म थी। इस दौरान सेट पर एक्टर अभिनेत्री को देखते ही किसी और दुनिया में खो गए थे, जबकि वह एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से पूरी तरह वाकिफ थे।
ऐसी थी पहली मुलाकात
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान शम्मी कपूर ने बताया था कि जब वह पहली बार रेल का डिब्बा के सेट पर मधुबाला से मिले थे, तो उनसे नजरे ही नहीं हटा पा रहे थे। उनपर मानो जैसे बिजली गिर गई हो। वह इतने ज्यादा घबरा गए थे कि वह अपनी लाइन भूल गए। इधर, एक्ट्रेस को उनकी हर एक बात का अंदाजा था और वह इसका पूरा आनंद भी ले रही थी। मधुबाला दिलीप कुमार के साथ रिलेशनशिप में थी, इस बात को जानते हुए भी शम्मी अपने जज्बातों को रोक नहीं पाए थे।
आगे शम्मी कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि उन दिनों मधुबाला दिलीप कुमार के साथ रोमांटिक रिश्ते में थी, तो वहीं दूसरी तरफ प्रेमनाथ के साथ… तब वह सोचते थे कि यह शम्मी कपूर बीच में कैसे आ गया। हालांकि, उस वक्त शम्मी कपूर की इतनी ज्यादा पहचान नहीं थी, इसलिए उनका नाम मधुबाला के साथ जोड़ा नहीं गया, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह अभिनेत्री के प्यार में पागल होने से खुद को नहीं रोक पाए थे।
पर्सनल करियर
बता दें कि मधुबाला अपने जमाने में पापुलर एक्ट्रेस थी। जिनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। मुग़ल-ए-आज़म हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसमें मधुबाला की अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी की थी। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सिल्वर स्क्रीन पर राज किया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



