बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस आर्मी बैकग्राउंड से रखती हैं ताल्लुक, जानकर हो जाएंगे हैरान

top actresses from army background

Top Actresses From Army Background: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद है। खान और कपूर फैमिली के बीच कई ऐसे सितारे हैं जिनका बैकग्राउंड फिल्मी तो नहीं है लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। कई कलाकार ऐसे हैं जिनके माता-पिता या तो डॉक्टर हैं या फिर इंजीनियर। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिजनेस से ताल्लुक रखते हैं और कुछ का इस देश के साथ एक खास कनेक्शन है। खास इसलिए क्योंकि यह आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं और इनका परिवार देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने को तैयार रहता है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जानकारी देते हैं जिनका फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से रिलेटेड है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में कर्नल थे और कारगिल युद्ध में उन्होंने दुश्मनों के साथ चार हाथ किए थे। अनुष्का शर्मा की पढ़ाई भी बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से हुई है और उन्हें अक्सर पिता की तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।

 top actresses from army background

लारा दत्ता

लारा दत्ता पूर्व विंग कमांडर रहे एलके दत्ता की बेटी हैं। उनकी बहन चेरिल दत्ता भी आर्म्ड फोर्स में है। उनके परिवार का देश के प्रति अटूट प्रेम है और लारा दत्ता की बातों में देशभक्ति की झलक अक्सर दिखाई देती है।

 top actresses from army background

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के पिता सेना के ऑफिसर रह चुके हैं। एक्ट्रेस जब 13 साल की थी तब उनके पिता दुर्गानंद जिंटा का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। इस दौरान एक्ट्रेस और उनकी मां भी कार में मौजूद थी लेकिन बाल-बाल बच गई थी। उनके भाई भी आर्मी में कमीशन ऑफिसर हैं।

 top actresses from army background

गुल पनाग

एक्ट्रेस गुल पनाग के पिता हरणजीत सिंह पनाग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल की पोस्ट पर तैनात थे। देश के लिए दी गई सेवा के लिए उन्हें कई तरह के अवॉर्ड से नवाजा गया है। रिटायरमेंट के बाद अब वह एक रक्षा एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

 top actresses from army background

सुष्मिता सेन

1994 में मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के पिता सुबीर सेन एयरफोर्स में विंग कमांडर की पोस्ट पर तैनात थे। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई भी एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की है।

 top actresses from army background

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews